Bihar

चिराग के BJP के साथ जाने पर बोले नीतीश- ऊ तो पहले से वहीं था, तेजस्वी को देखकर कहा- हमको तो इसे आगे बढ़ाना है

बिहार विधानसभा के गोपालगंज और मोकामा सीट पर हो रहे उपचुनाव में अब चिराग पासवान बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वो तो पहले से ही बीजेपी में ही हैं. हम लोगों के खिलाफ 2020 के चुनाव में कैंडिडेट खड़ा किया गया था तो कौन खड़ा करवाया था. वो ठीक ही जगह पर जा रहा हैं. वहीं, इस दौरान सीएम ने बगल में खड़े तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए एक बार फिर कहा कि अब हमको इनको ही आगे बढ़ाना है.

‘रामविलास को दिया था सम्मान’:

चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों ने उन्हें कितना सम्मान दिया था शुरुआती दौर में उनका कितना समर्थन किया था. नीतीश कुमार ने रामविलास पासवान की दूसरी शादी को लेकर भी निशाना साधा और कहा बियाहवा तो जाकर दिल्ली में दूसरा न किए. लेकिन ये उन लोगों का अंदरूनी मामला है और पार्टी के लोगों की राय थी इसलिए हम लोग अलग हो गए.

‘आरजेडी के दोनों उम्मीदवार जीत रहे हैं’:

वहीं, इस बीच सीएम ने तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब इन लोगों को आगे बढ़ाना है. 2017 में हम लोगों ने गलती किया तो फिर वापस आ गए हैं. गोपालगंज और मोकामा सीट पर बीजेपी की ओर से हो रहे जीत के दावे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों को जो जानकारी मिली है आरजेडी के दोनों उम्मीदवार जीत रहे हैं. हम तो स्वास्थ्य के कारण नहीं जा सके लेकिन बातचीत तो होती ही रहती है.

मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव:

आपको बता दें कि बिहार में गोपालगंज और मोकामा विधानसभा क्षेत्र में होने वाला उपचुनाव बीजेपी और महागठबंधन दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई मानी जा रही है. मोकामा में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी आरजेडी की उम्मीदवार हैं, जबकि ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी बीजेपी की प्रत्याशी हैं. वहीं गोपालगंज से महागठबंधन की ओर से आरजेडी ने अपने प्रत्याशी के रूप में मोहन प्रसाद गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है, जबकि बीजेपी ने दिवंगत विधायक सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी को उम्मीदवार बनाया है. अब चिराग पासवान बीजोपी के लिए दोनों जगहों पर चुनाव प्रचार में उतर गए हैं. दोनों सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होंगे, जबकि 6 नवंबर को वोटों की गिनती होगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

2 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

8 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

8 घंटे ago