Bihar

नीतीश के बाद अपने ही नेता तेजस्वी पर बरसे सुधाकर सिंह, कहा- कुर्सी से चिपकने वालों की परवाह नहीं

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद राजद विधायक सुधाकर सिंह ने अब अपनी ही पार्टी के नेताओं पर जमकर हमला बोला है। राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का बिना नाम लिए सुधाकर सिंह ने कहा है कि कुर्सी से प्यार करने वाले मुझे चुनौती नहीं दे सकते हैं। इससे पहले राजद विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर निशाना साधते रहे, लेकिन कभी भी राजद नेतृत्व पर हमला नहीं किया था। सुधाकर सिंह ने तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर कहा है कि मुझे नीतीश कुमार के नेतृत्व में सत्ता के लालच में कुर्सी से चिपके रहने वाले लोगों की परवाह नहीं है। राज्य की जनता उन्हें करारा जवाब देगी।

कैमूर के दुर्गावती प्रखंड के करार गांव सभा को संबोधित करते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि वे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के कहने पर ही मंत्री बने और उनके कहने से ही इस्तीफा दिया। पूर्व मंत्री ने इस दौरान मीडिया और सरकार दोनों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मीडिया हवाले से नहीं, सूत्रों से खबर चलाती है। उन्होंने कहा कि वे खुद त्यागपत्र दिये हैं, या फिर उनसे इस्तीफा लिया गया है, इससे क्या फर्क पड़ता है, ये कोई विमर्श का विषय नहीं है।

उन्होंने कहा कि मेरा इस्तीफा जिन मुद्दों पर हुआ, उसके ऊपर बहस होनी चाहिए। मैंने इतना ही कहा था कि कृषि रोड मैप बनाओ पर बिहार के किसानों से बात तो कर लो। सुधाकर सिंह ने कहा कि मैं 2025 तक एमएलए हूं और तब तक किसानों के मुद्दों को उठाने और लड़ने से कोई नहीं रोक सकता।’

पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि राजनीतिक दलों की अपनी प्रतिबद्धताएं हो सकती हैं, मेरे नेता लालू प्रसाद यादव के प्रति और उनके दिल में रहने वाले बिहार के किसानों और गरीबों के प्रति मेरी प्रतिबद्धताएं हैं। जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता मैं चुप नहीं बैठूंगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों की कुल लागत का केवल 3 प्रतिशत योगदान दिया है। अगर सरकार यह राशि नहीं देती है तो क्या किसान खेती बंद कर देंगे? नहीं, वे खेती करेंगे क्योंकि यह उनके स्वाभिमान से जुड़ा है।

Avinash Roy

Recent Posts

अब शिक्षक सिखाएंगे छात्रों को सही खर्च, बचत और डिजिटल सुरक्षा के गुर

समस्तीपुर : डिजिटल युग में छात्रों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने की दिशा में…

56 मिनट ago

इधर भाजपा कर रही नए CM की तैयारी, उधर लोजपा से भी उठी चिराग पासवान की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी…

1 घंटा ago

14 मार्च को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन; राज्य के 30वें गवर्नर बनेंगे

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल के रूप…

2 घंटे ago

‘क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात

बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…

4 घंटे ago

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

8 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

13 घंटे ago