Bihar

बिहार में नर-भक्षी बाघ का 7 वां शिकार बना शौच कर रहा युवक, आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के वाहन में की तोड़फोड़

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के रघिया रेंज के डुमरी में शुक्रवार की सुबह सरेह में शौच के लिए गए एक युवक पर बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया और शव को घसीटते जंगल की ओर ले जाने लगा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर शव छोड़कर भागा। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। मौके पर पहुंची वन विभाग की गाड़ी में तोड़फोड़ की और शव ले जाने से रोक दिया। गोबर्द्धना थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी 35 वर्षीय संजय महतो सुबह शौच के लिए गए थे। तभी जंगल से निकले बाघ ने उन पर पीछे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि वे शव को पोस्टमार्टम् के लिए नहीं ले जाने देंगे। वन विभाग की लापरवाही से ऐसी घटनाएं हो रही हैं। 25 दिन से वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ नहीं सकी। अगर बाघ पकड़ में आ गया होता तो और लोगों की जान न जाती। सूचना के बाद एसपी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बता दें कि एक दिन पहले ही बाघ ने 12 वर्षीय बच्ची को घर से उठाकर मार डाला था।उस घटना के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि यह घटना हो गई।

आधा दर्जन बार हमला कर चुका बाघ

डुमरी में बाघ के हमले में युवक की मौत की सूचना पर ग्रामीण यूं ही आक्रोशित नहीं हैं, इससे पूर्व भी बाघ आधा दर्जन बार हमला बोल चुका है। इस साल आठ मई को हरनाटाड़ के बैरिया कल से सटे बगीचे में खेल रहे एक बच्चे पर बाघ ने हमला बोल दिया। जख्मी 17 वर्षीय अविनाश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां किसी तरह उसकी जान बची। इस घटना के महज छह दिनों के बाद चिउटाहां वन क्षेत्र के जिमरी नौतनवा निवासी 12 वर्षीय राजकुमार बैठा दोस्तों के साथ साग चुनने के लिए जंगल की ओर गया हुआ था। जहां बाघ ने हमला बोल उसे मौत के घाट उतार दिया। काफी खोजबीन के बाद कक्ष संख्या 32 से किशोर का शव बरामद हुआ।

15 जुलाई को बैरियाकला गांव के एक बुजुर्ग 65 वर्षीय धर्मराज काजी के शव के अवशेष हरनाटांड़ वन क्षेत्र के कक्ष संख्या दो से बरामद किए गए। वह खत की ओर गए थे और तबसे लापता हो गए थे। जांच में इसकी पुष्टि हुई कि बुजुर्ग की जान बाघ ने ही ली है। 21 सितंबर को भी किसान पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

4 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

9 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

10 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

10 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

10 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

11 घंटे ago