Bihar

बिहार: नकली इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर जांच के लिए कॉलेज पहुंचा नटवरलाल, एक गलती ने भिजवाया जेल

कैमूर पुलिस ने एक फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर को गिरफ्तार किया है. दरअसल ये शातिर शख्स एएनएम कॉलेज भभुआ की जांच करने इनकम टैक्स का सीनियर इंस्पेक्टर बनकर पहुंचा था. भभुआ थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल के एएनएम कॉलेज की जांच करने के दौरान सासाराम से तथाकथित इनकम टैक्स इंस्पेक्टर को कैमूर पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार इंस्पेक्टर से जब पुलिसिया पूछताछ की गई तो पुलिस के भी होश उड़ गए.

पूछताछ में इंस्पेक्टर फर्जी निकाला जो इनकम टैक्स का सीनियर इंस्पेक्टर बन कर भभुआ एनएम कॉलेज की जांच करने भभुआ पहुंचा था. गिरफ्तार युवक रोहतास जिले के सासाराम का बताया जा रहा है. इस शख्स ने दो दिन पहले भी एएनएम कॉलेज के प्रिंसिपल को फोन कर एडीएम बनते हुए धमकाया था. पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुटी हुई है.

आरोपी युवक अपने आप को इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बताकर भभुआ के एनएम कॉलेज में जांच करने पहुंचा था लेकिन वहां के सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ तो उन्होंने उससे लेटर मांगा लेकिन फर्जी इंस्पेक्टर ने लेटर देने से इनकार किया.

उसने कहा कि मुझे रोहतास डीएम ने भभुआ एनएम कॉलेज के जांच के लिए रोहतास से कैमूर भेजा है जिसके बाद अस्पताल में कुछ अधिकारियों द्वारा पुष्टि की गई तो पता चला कि ऐसा कोई भी ऑफिसर कैमूर में नहीं भेजा गया है. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार किया. पुलिस युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

5 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

11 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

23 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

24 घंटे ago