Bihar

तेजस्वी का दावा- अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के साथ ही बिहार में नगर निकाय का चुनाव होगा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के साथ ही बिहार में नगर निकाय का चुनाव होगा। निकाय चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिया जाए, इसलिए हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। तेजस्वी यादव गुरुवार को दिल्ली से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी स्पष्ट कर चुके हैं कि अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के साथ निकाय चुनाव होगा। यदि हमलोग बिना आरक्षण का चुनाव करवाना चाहते तो करवा लिये होते। लेकिन ऐसा नहीं है। अति पिछड़ों की हकमारी नहीं होगी।

जगदानंद सिंह की नाराजगी को लेकर भी तेजस्वी ने सारी स्थिति स्पष्ट कर दी। एक सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि जगदानंद बाबू नाराज नहीं है। उनकी तबीयत खराब है, उन्होंने खुद भी इसे बताया है। फिर इस पर विवाद क्यों? आप जगदानंद बाबू को नहीं समझते हैं। वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। चेहरा दिखाने वालों में से नहीं है। काम करने का उनका अपना तरीका है। वे सारा काम करवा देते हैं और खुद पीछे हो जाते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

26 मिनट ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

4 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

10 घंटे ago