बिहार में एक और भ्रष्ट लोकसेवक पर कार्रवाई की जा रही है। गलत तरीके अपनाकर धन कमाने के आरोप में पुर्णिया नगर निगम के इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी विभाग द्वारा छापेमारी की जा रही है। आरोपी इंजीनियर शिवशंकर सिंह नगर निगम में करीब दो दशक जमे हुए हैं। इंजीनियर शिव शंकर सिंह के सात ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी की जा रही है।
आरोपी इंजीनियर शिवशंकर सिंह पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। पूर्णिया के अलावे सहरसा और पटना आवास पर एक साथ हो छापेमारी की जा रही है। सूत्रों से उनके ठिकानों से भारी मात्रा में नकदी जेवर और जमीन के कागजात मिलने की सूचना मिल रही है। अहले सुबह पहुंची विजिलेंस की टीम ने छापेमारी के लिए पूरे घर को घेर लिया। छापामार दल के अधिकारियों का कहना है कि दोपहर तक बरामदगी को लेकर जानकारी दी जाएगी।
इससे पहले पूर्णिया में एसपी दयाशंकर के खिलाफ भी आय से अधिक की संपत्ति का मामला आया है। उनके आवास व कार्यालय में छापेमारी की गई थी। काफी मात्रा में रुपये, जेवर, कागजात आदि बरामद किए गए थे। एसपी को निलंबित कर दिया गया था।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…
समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…
समस्तीपुर : शहर की बढ़ती यातायात समस्या और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान हो…
बिहार विधानसभा में आरक्षण सीमा को बढ़ाकर 85 फीसदी करने की मांग को लेकर तेजस्वी…