बिहार के सबसे बड़े प्रशासनिक अफसर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के साथ ही साइबर फ्रॉड हो गया। उनके अकाउंट से 90 हजार रुपए की ऑनलाइन खरीदारी कर ली गई। यह खरीदारी अमेजन और मोवी क्वीक वेबसाइट से की गई। मुख्य सचिव का अकाउंट एसबीआई में है। मुख्य सचिव को फ्रॉड का तब पता चला, जब अकाउंट से रुपए कटने के मैसेज आने लगे। मामले में आर्थिक अपराध इकाई जांच कर रही है।
चौंकाने वाली बात यह है कि जब इन रुपयों को ट्रांसफर किया जा रहा था तो मुख्य सचिव के मोबाइल पर बैंक की तरफ से OTP भी नहीं आया, लेकिन रुपए ट्रांसफर किए जाने के बाद का मैसेज जरूर आया। इसे पढ़ने के बाद मुख्य सचिव के भी होश उड़ गए।
जानकारी मिलते ही जांच में जुटी EOU
आमिर सुबहानी की तरफ से रविवार को अपने साथ हुए साइबर फ्रॉड की जानकारी आर्थिक अपराध इकाई के तहत चल रहे साइबर सेल को दी गई। इसके बाद EOU की टीम एक्टिव हुई। अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया। इसके बाद टीम ने अपनी जांच शुरू की। जिस अकाउंट से रुपयों की निकासी अवैध तरीके से हुई, वो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है। शुरुआती जांच के दौरान ही EOU ने पता लगा लिया कि रुपए कहां ट्रांसफर हुए हैं।
अमेजन और मोवी क्वीक से हुई थी खरीददारी
EOU को अपनी जांच में पता चला कि साइबर अपराधियों ने दो बड़ी कंपनियों के वेबसाइट से ऑनलाइन शॉपिंग की थी। हजारों रुपए का सामान अमेजन से खरीदा गया। 50 हजार रुपए की खरीदारी अमेजन से की गई थी, जबकि 40 हजार रुपए की खरीदारी मोवी क्वीक वेबसाइट से की गई है।
40 हजार रुपए की डिलीवरी रुकवाई
EOU की टीम ने दोनों ही कंपनियों के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की। मोवी क्वीक की टीम से बात हुई। पूरा मामला बताया गया। मोवी क्वीक ने सामान की डिलीवरी रोक दी और इस तरह से 40 हजार रुपए बचा लिए गए। मगर, सूत्रों की मानें तो अमेजन की टीम से अब तक बात नहीं हो सकी है। फिलहाल इस केस की जांच चल रही है। साइबर अपराधियों की पूरी कुंडली खंगाली जा रही है।
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…
समस्तीपुर : बूढ़ी गंडक नदी में पुल से छलांग लगाने वाले सहायक प्रोफेसर नवीन कुमार…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…