Samastipur

समस्तीपुर: गर्लफ्रेंड के साथ बाइक पर देखा तो पंचायत ने पहले पीटा फिर 5 बार थूक चटवाया, इसके बाद छोड़ा

समस्तीपुर में गर्लफ्रेंड(20) के साथ बाइक पर देखा तो गांव वालों ने पकड़कर लड़के(22) की पिटाई कर दी। इसके बाद पंचायत बुलाई गई और लड़के को थूक चाटने की सजा दी गई। पूरे गांव के सामने 5 बार लड़के से थूक चटवाई गई। सब लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे। इसके बाद लड़के को छोड़ा गया।

मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकहबीब गांव का है। पंचायत के तालिबानी फरमान का वीडियो रविवार शाम से वायरल हो रहा है। प्रेमिका के साथ बाइक पर जाते हुए युवक को लोगों ने पहले तो उसे पकड़ लिया, फिर उसकी पिटाई की और बाद में भरी पंचायत में पांच बार जमीन पर थूक चटवाया।

मामले की जानकारी के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। थानाध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि वायरल वीडियो उनके पास उपलब्ध हो गया है। मामले की जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया है कि उजियारपुर थाना क्षेत्र के महेसारी गांव के रहने वाले युवक को विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकहबीब गांव की एक लड़की से प्यार हो‌ गया था। वह बुधवार को बाइक से लड़की को छोड़ने के लिए चकहबीब गांव गया था। जहां लोगों ने उसे लड़की के साथ बाइक पर देख लिया। फिर क्या था लोगों ने युवक को पकड़ लिया। पहले तो उसकी पिटाई की। फिर पंचायत बुलाई गई दुबारा इस गांव में नहीं आने की नसीहत देते हुए पंचायत ने जमीन पर पांच बार थूक फेंक कर चटवाई गई।

इस दौरान पंचायत में शामिल कुछ लोगों द्वारा इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया गया। वीडियो रविवार शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि वीडियो वायरल होने के बाद युवक गांव से कहीं चला गया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक मौलाना जमीन पर बैठे उक्त युवक को जमीन पर थूक फेंक कर चाटने का इशारा करते हैं। यह कार्य बार-बार उससे करवाया जाता है। जिसके बाद युवक को गांव से मुक्त किया जाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

5 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

5 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago