Bihar

बिहार: MLC केदारनाथ पांडे का निधन,दिल्ली के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

सोमवार सुबह सीपीआई एमएलसी केदारनाथ पांडे का निधन हो गया है. उन्होंने आज सुबह 4:00 बजे दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली. ब्रेन हेमरेज के बाद वह अस्पताल में एडमिट हुए थे. मालूम हो कि, केदारनाथ पांडे के पास बिहार में सबसे अधिक समय तक एमएलसी बने रहने का रिकॉर्ड है.

बता दें कि, केदारनाथ पांडेय सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चौथी बार एमएलसी चुने गए थे. जीत के साथ ही उन्होंने एक रिकार्ड भी बनाया था. केदारनाथ पांडेय अब तक सबसे लंबे समय तक एमएलसी रहने का रिकार्ड बना लिए. इसके पहले तीन टर्म तक एमएलसी रहने का रिकार्ड जयमंगल सिंह का रहा है, जिसे केदारनाथ पांडेय ने तोड़ा था. वह साल 2002, 2008, 2014 और 2020 में बिहार विधान परिषद के सदस्य चुने गए.

केदार पांडेय के निधन को बिहार के शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है. दरअसल केदार पांडेय बिहार में वाम दल के एक स्तंभ माने जाते थे. मूल रूप से बलिया, उत्तर प्रदेश के रहने वाले केदार पांडेय बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ से शुरू से ही जुड़े हुए थे. इसके अलावा वह बिहार के विभिन्न अलग-अलग संस्थाओं में भी काम कर चुके थे. शिक्षकों के हितों की बात को वो सड़क से सदन तक उठाने के लिए जाने जाते थे. केदार पांडेय को बिहार में शिक्षकों के हित के लिए काम करने वालों में सबसे बड़ी आवाज माना जाता था.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

13 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

14 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

16 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

16 घंटे ago