Bihar

RJD विधायक रीतलाल यादव का भाई बनकर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, 20 लाख रुपए नहीं देने पर की फायरिंग

पटना थाना क्षेत्र के उदयपुर बालू घाट पर शनिवार को बालू कारोबारी से 20 लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने दर्जनभर राउंड फायरिंग की। इस दौरान बालू घाट पर अफरातफरी मच गई। बालू कारोबारी और घाट पर मौजूद लोगों ने खदेड़कर फायरिंग कर भाग रहे एक युवक को दबोच लिया।

पालीगंज का रहने वाला है संतोष सिंह 

घटना की सूचना मिलते ही पालीगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर अपराधी को अपने कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किया। पालीगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि हिरासत में लिये गये अपराधी की पहचान उदयपुर गांव निवासी संतोष कुमार सिंह के रूप में हुई है।

राजद विधायक के नाम पर मांगी रंगदारी 

संतोष कुमार पर पूर्व में दानापुर विधायक रीतलाल यादव के नाम पर पटना के माइनिंग आफिस में घुस कर जान मारने की धमकी देने का आरोप है। इस शख्‍स ने खुद को राष्‍ट्रीय जनता दल के विधायक का भाई बताया था। गिरफ्तार संतोष कुमार सिंह पर उदयपुर बालू घाट ठेकेदार चंदन कुमार सिंह से पूर्व में कई बार रंगदारी की मांग की गई थी।

चंदन के पहुंचते ही भागे संतोष के समर्थक 

शनिवार को संतोष अपने आधा दर्जन साथियों के साथ बालू घाट पर पहुंचकर मुंशी को अपने कब्जे में लेकर ठेकेदार चंदन सिंह से 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग करने लगा। रुपये देने से इन्कार करने फायरिंग शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही ठेकेदार चंदन सिंह अपने समर्थकों के साथ बालू घाट पर पहुंचे। इसके बाद संतोष कुमार के समर्थक भाग निकले और संतोष कुमार को पकड़कर लोगों ने जमकर पिटाई कर दी।

ग्रामीण दोनों तरफ से फायरिंग की कर रहे बात 

बालू ठेकेदार चंदन सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाने ले गयी। वहीं ग्रामीणों की मानें तो बालू घाट पर रंगदारी मांगे जाने के दौरान दोनों पक्ष के बीच फायरिंग हुई है। वहीं पालीगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने फायरिंग की घटना से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार संतोष की निशानदेही पर अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

17 मिनट ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

1 घंटा ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

2 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

2 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

5 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

5 घंटे ago