Bihar

बिहार: दशहरा मेला में घूम रहे थे प्रेमी युगल, भाई ने पकड़कर पुलिस को सौंपा और पुलिस ने करा दी शादी

पूर्वी चंपारण जिला में दशहरा मेला में प्रेमी के साथ घूम रही प्रेमिका को उसके भाई ने देख लिया और दोनों को पकड़ कर स्थानीय थाना के हवाले कर दिया. उसके बाद स्थानीय थानाध्यक्ष ने लड़का-लड़की के परिवार वालों को बुलाकर पंचायती कराया और दोनों परिवारों के रजामंदी से प्रेमी युगल की मंदिर में शादी कराने का फैसला किया. दरअसल, प्रेमी युगल की एक साल पहले शादी ठीक हुई थी. लेकिन दहेज की वजह से शादी टूट गयी थी. तब से दोनों के बीच छुप-छुपकर प्रेम प्रसंग चल रहा था. ये मामला जिला के मलाही थाना क्षेत्र का है.

भाई ने मेले में दोनों को घूमते पकड़ा:

मिली जानकारी के अनुसार बेतिया जिला के मझौलिया थाना स्थित बहुअरवा गांव के रहने वाले राहुल का मलाही थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव की एक लड़की के साथ पिछले छह माह से प्रेम संबंध चल रहा था. ऐसे में दोनों प्रेमी जोड़े दशहरा मेला में घूमने गए थे. इसी दौरान लड़की के भाई ने पकड़ लिया और दोनों को मलाही थाना के गश्ती गाड़ी को सौंप दिया. दोनों को मलाही थाना पर लाकर पुलिस ने पूछताछ शुरु की.

परिवार के रजामंदी से शादी का फैसला: 

दोनों ने पुलिस को बताया कि वे दोनों एकदूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं. पुलिस ने लड़का और लड़की के पिता को फोन करके सारी बातों की जानकारी दी. इसके बाद दोनों के परिवार को थाना बुलाया गया. लड़का और लड़की के परिजन के थाना पहुंचने के बाद पुलिस के पहल पर स्थानीय मुखिया के उपस्थिति में पंचायती हुई. पंचायती के बाद दोनो परिवार के रजामंदी से नजदीक के मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से प्रेमी युगल की शादी करा दी गई.

लड़की के भाई ने बताया कि- “एक वर्ष पहले लड़का-लड़की दोनों की शादी ठीक हुई थी. दहेज में एक लाख रुपया और एक बाइक तय हुआ था. लेकिन राहुल के बड़े भाई ने शादी नहीं होने दिया था. तभी से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों को कई बार रोकने का प्रयास किया गया।लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं थे. इसी कारण दोनो को एक साथ मेला में देखा,तो पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस के पहल पर दोनो की शादी करा दी गई है”.

Avinash Roy

Recent Posts

अब शिक्षक सिखाएंगे छात्रों को सही खर्च, बचत और डिजिटल सुरक्षा के गुर

समस्तीपुर : डिजिटल युग में छात्रों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने की दिशा में…

7 घंटे ago

इधर भाजपा कर रही नए CM की तैयारी, उधर लोजपा से भी उठी चिराग पासवान की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी…

7 घंटे ago

14 मार्च को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन; राज्य के 30वें गवर्नर बनेंगे

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल के रूप…

8 घंटे ago

‘क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात

बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…

9 घंटे ago

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

13 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

19 घंटे ago