Bihar

बिहार में मरीजों का बेड बना ‘कूड़ादान’, लाखों के बिस्तर पर ढोया जा रहा कचरा

मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां मरीजों के बेड पर कचरा ढोया जा रहा है. एक तरफ डेंगू को लेकर अलर्ट जारी है तो वहीं अस्पताल प्रशासन कुड़ा ढोने के लिए मरीजों के बेड का इस्तेमाल कर रहा है. वहीं, इस पुरे मामले पर सीवील सर्जन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आप तस्वीर में देख सकते हैं कि जो बेड इलाज कराने में इस्तेमाल किया जाता है उस बेड पर अब कचरा ढोया जा रहा है. आलम यह है कि अब सदर अस्पताल में डेंगू को लेकर अलर्ट किया गया है.

बेड की संख्याओं को बढ़ाया जा रहा है ताकी आने वाले मरीजों को बेड की असुविधा न हो. लेकिन सदर अस्पताल से जो तस्वीर सामने आई है वो बड़ी लापरवाही साबित कर रही है. यहां तो अब बेड पर सदर अस्पताल का कचरा ढोया जा रहा है.

बेड को कचरा गाड़ी बनाकर इसे चलाया जा रहा है. सरकार चाहे लाख दावे करे मगर आज भी सिस्टम जस का तस है. मुजफ्फरपुर जिले का स्वास्थ्य सिस्टम का हाल आप खुद देख रहे हैं. वहीं, पूरे मामले में सीवील सर्जन ने कहा कि मामले को जांच कराई जाएगी जो भी दोशी होंगे उन पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी.

गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मुहिम चला रहे हैं. मगर, सिस्टम की ऐसी लापरवाही से कितना सुधार हो पाएगा, इस वीडियो को देखने के बाद आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

35 सेकंड ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

7 मिनट ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

22 मिनट ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

10 घंटे ago