Bihar

BJP विधायक ललन का हिंदू मान्यताओं पर सवाल: मुस्लिम लक्ष्मी नहीं मानते, तो क्या वह धनवान नहीं

भागलपुर के पीरपैंती से भाजपा विधायक ललन पासवान ने कहा है कि मानो तो भगवान है नहीं तो पत्थर है। उन्होंने आगे कहा कि मुस्लिम समाज के लोग देवी लक्ष्मी की पूजा नहीं करते तो क्या वो धनवान नहीं है। ये लोग सरस्वती को नहीं पूजते तो क्या विद्वान नहीं है।

बीजेपी विधायक हिंदू धर्म की मान्यताओं पर एक ऑनलाइन चैनल पर बयान दे रहे थे। इसमें उन्होंने कहा है कि सब कुछ मानने पर है। लेकिन जब मान्यता को छोड़कर उसे तर्क की कसौटी से जोड़ेंगे, जब वैज्ञानिक-सामाजिक सोच होगी तो वे लाेग भी हमारे जैसे हो जाएंगे।

उनके बयान का वीडियो सामने आया है, जो तेजी से शेयर हो रहा है। बयान पर अब विवाद खड़ा हो गया है। बयान के बाद कुछ लोग आक्रोशित हो गए। उनलोगों ने शेरमारी चौक पर विधायक का पुतला फूंका। साथ ही, विधायक पर हिंदुओं की धार्मिक भावना आघात करने का आरोप लगाया।

लक्ष्मी-सरस्वती की पूजा पर उठाए सवाल

एक पोर्टल में संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मान्यता है कि सरस्वती विद्या की देवी होती हैं। लेकिन मुस्लिम भाई सरस्वती की पूजा नहीं करते तो क्या वे लोग विद्वान नहीं होते हैं। आईएएस-आईपीएस नहीं होते हैं। मान्यता है कि लक्ष्मी धन की देवी है। दीपावली आ रही है, इसमें लक्ष्मी की पूजा होगी तो धन मिलेगा। लेकिन इसे मुस्लिम नहीं मानते हैं। वे लोग लक्ष्मी की पूजा नहीं करते हैं, तो क्या वे लोग अरबपति-खरबपति नहीं होते हैं।

मानो तो देव नहीं तो पत्थर- बीजेपी विधायक

इसी कड़ी में विधायक कहते हैं कि ऐसी मान्यता है कि बजरंग बली ताकत के देवता हैं। लेकिन मुस्लिम और दूसरे धर्म के लोग बजरंग बली की पूजा नहीं करते हैं। अमेरिका में बजरंग बली का मंदिर नहीं है, वहां बजरंग बली की पूजा नहीं होती है तो क्या अमेरिका शक्तिशाली राष्ट्र नहीं है। सब कुछ मानने पर है, मानो तो देव, नहीं तो पत्थर। जैसे-जैसे मानना छोड़ देंगे, वैसे ही वह खत्म हो जाएगा। इसलिए तर्क की शक्ति के आधार पर सोचना होगा।

विधायक पर लोगों की भावना आघात करने का आरोप
विधायक के बयान के बाद कुछ लोग आक्रोशित हो गए। उनलोगों ने शेरमारी चौक पर विधायक का पुतला फूंका। साथ ही, विधायक पर हिंदुओं की धार्मिक भावना आघात करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन करनेवालों ने धरना भी दिया।

मैंने गलत नहीं कहा- विधायक

बीजेपी विधायक ने कहा कि हमने कुछ भी गलत नहीं कहा है कि यह मानने और न मानने की बात है। मेरा विरोध करने वाले बिना वजह के विवाद खड़े करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे लोग पहले भी उनके खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। इसलिए उनके विरोध का कोई मतलब नहीं है। अगर उनलोगों में दम है तो तर्क के साथ बात करें। बिना किसी वजह का विरोध कर उन लोगों का मकसद केवल विवाद खड़ा करना है।

मां का मृत्यु भोज कराने से किया इनकार

बता दें कि भाजपा विधायक ई. ललन कुमार ने अपनी माता कुलेश्वरी देवी की मृत्यु के बाद होने वाले मृत्यु भोज का बहिष्कार किया है। विधायक पासवान ने इसे सामाजिक कुप्रथा बताते हुए भोज देने से इनकार किया है। दैनिक भास्कर ने बातचीत में विधायक ने बताया कि ये पूरा मामला मृत्यु भोज को लेकर है। मृत्यु भोज का बहिष्कार करने के कारण मेरा विरोध किया जा रहा है।

विधायक ने कहा कि मैंने ये कहा कि मानो तो देवता नहीं मानो तो पत्थर। मैं भगवान को मानता हूं, नहीं मानने वाले लोग नहीं मानते हैं। मैं तो सब भगवान की पूजा करता हूं। विपक्ष के लोग मुझे बदनाम करने के लिए ये विवाद खड़ा कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

3 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

16 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

16 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

16 घंटे ago