शेखपुरा के अरियारी प्रखंड स्थित पानापुर ग्राम के 11 नाबालिग बच्चों को कश्मीर में बंधक बनाया गया है. बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के मंत्री सुरेंद्र राम ने बच्चों को मुक्त कराने के लिए आदेश दिया है. सुरेंद्र राम ने कहा कि किसी भी नाबालिग से जबरन काम कराना गैर कानूनी और अनुचित है.
जानिए क्या है ये पूरा मामला?
शेखपुरा जिले के सभी 11 बच्चों को काम दिलाने के नाम पर दिल्ली के रास्ते कश्मीर ले जाया गया. यहां उन्हें बंधक बनाकर अब 9682589578 से फोन कर नाबालिग बच्चों को छोड़ने के लिए परिजनों से 1,20,000 रुपये की मांग की गई. मंत्री को इसकी जानकारी मिली. इसके बाद उन्होंने विभागीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया. बुधवार को श्रम संसाधन विभाग की ओर से इस बारे में बीते बुधवार को रिलीज जारी कर जानकारी दी गई है.
पुलिस टीम का किया गया गठन
मंत्री सुरेंद्र राम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने शेखपुरा जिले के श्रम अधीक्षक, जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और विभाग के अन्य अधिकारियों को इस मामले में उचित कार्रवाई करते हुए सभी 11 बच्चों को सकुशल रिहाई का निर्देश दिया है. इस संबंध में मंत्री ने संयुक्त श्रमायुक्त, बिहार भवन, नई दिल्ली और संत नगर, जम्मू-कश्मीर, सेक्टर- 26 के संबंधित अधिकारियों से भी संपर्क स्थापित कर नाबालिग बच्चों को मुक्त कराने का आग्रह किया है. इस आलोक में शेखपुरा के जिलाधिकारी ने एक पुलिस टीम का गठन किया है. टीम जम्मू-कश्मीर से सभी 11 नाबालिग बच्चों को मुक्त कराएगी.
सकुशल होगी बच्चों की घर वापसी
आगे मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि बाल श्रम अपराध है. इसकी अवहेलना करने वाले दंड के भागी हैं. ऐसा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड स्थित पानापुर ग्राम के गरीब परिवार के बच्चों को सकुशल घर वापसी कराया जाएगा.
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…