Bihar

लालू यादव सिंगापुर में परिवार के साथ फुर्सत के पल बिता रहे, बेटी रोहिणी ने शेयर किए PHOTOS

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सिंगापुर में अपने परिवार के साथ फुर्सत के पल बिता रहे हैं। लालू सिंगापुर में अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के घर पर हैं। रोहिणी ने लालू की कुछ फोटो भी शेयर किए हैं। बता दें कि लालू यादव एक दिन पहले ही किडनी के इलाज के लिए सिंगापुर पहुंचे।

रोहिणी आचार्य ने अपने ट्विटर अकाउंट से फोटोज शेयर किए। इनमें लालू यादव घर और बीच पर फुर्सत के पल बिताते हुए नजर आ रहे हैं। रोहिणी ने लिखा कि जिन लोगों को पिता प्यार और मां का दुलार मिलता है, वो बड़े नसीब वाले होते हैं।

इससे पहले रोहिणी बुधवार को अपने पिता लालू यादव को सिंगापुर एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंची थी। उन्होंने इसका वीडियो भी शेयर किया था। लालू यादव व्हीलचेयर पर बैठकर एयरपोर्ट से बाहर निकले। पिता से मिलते ही रोहिणी ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

बता दें कि लालू यादव को किडनी से जुड़ी समस्या है। दिल्ली एम्स में उनका इलाज चला था। वहां के डॉक्टरों ने सिंगापुर में इलाज की सलाह दी। बताया जा रहा है कि सिंगापुर में बेहतर इलाज की सुविधा है। ऐसे में परिवार वालों ने लालू को वहां ले जाने का फैसला लिया। इलाज करने के बाद लालू यादव वापस भारत लौट जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

3 घंटे ago

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…

4 घंटे ago

विभूतिपुर में शादीशुदा महिला को प्रेमी संग पकड़कर ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात…

5 घंटे ago