बिहार में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है और एक बार फिर आयकर विभाग में जेडीयू नेता और बिल्डर गब्बू सिंह (Builder Gabbu Singh) के घर पर आयकार विभाग ने छापा (IT Raid) मारा है. बता दें कि गब्बू सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) के करीबी माने जाते हैं और कारोबारी होने के साथ ही उनका राजनीतिक बैकग्राउंड भी है.
गब्बू सिंह के कुल 31 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
बिल्डर गब्बू सिंह (Builder Gabbu Singh) के लगभग 31 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी (IT Raid) चल रही है. आयकर विभाग की यह छापेमारी गब्बू सिंह के ठिकानों के साथ साथ उनके स्टाफ के अलग-अलग ठिकानों पर भी चल रही है. बता दें कि गब्ब सिंह का घर पटना के शिवपुरी इलाके में है और यह छापेमारी देर शाम तक चल सकती है.
झारखंड आयकर विभाग की टीम भी पहुंची
आयकर विभाग की टीम शुक्रवार सुबह ही गब्बू सिंह (Gabbu Singh) के आवास पर छापेमारी के लिए पहुंच गई थी और अभी तक छापेमारी जारी है. बताया जा रहा है कि छापेमारी में बिहार के अलावा झारखंड आयकर विभाग की टीम भी पहुंची है और जांच कर रही है. हालांकि, आयकर विभाग की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है.
जेडीयू अध्यक्ष के करीबी हैं गब्बू सिंह
बिल्डर गब्बू सिंह (Builder Gabbu Singh) बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) के करीबी माने जाते हैं और खुद भी जेडीयू से जुड़े हुए हैं, लेकिन राजनीति में बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं. हालांकि, अभी तक छापेमारी को लेकर गब्ब सिंह या अन्य किसी जेडीयू नेता की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. यहां तक की ललन सिंह के करीबी होने की बात पर भी अभी तक ललन सिंह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…