Bihar

हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री के काफिले के सामने अचानक आया शराबी, गड्ढे में उतरी एक गाड़ी, बाल-बाल बचे पशुपति पारस

बिहार के हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री पशुपति के काफिले में हादसा हो गया. इस दौरान मंत्री बाल बाल बचे. शनिवार को उनके काफिले के अंदर अचानक से एक शराबी घुस गया. शराबी को बचाने के चक्कर में मंत्री के काफिले के साथ चल रही गाड़ी सड़क छोड़कर गड्ढे में उतर गई. इसके बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी के पीछे वाला पूरा काफिला फंस गया.

गाड़ी को निकालने के लिए नेता और समर्थक भारी मशक्कत करने लगे. इस दौरान सभी गाड़ी के ऊपर जोर आजमाइश लगाते हुए और बजरंगबली के जयकारे लगाकर गाड़ी को धक्का दिया. जैसे तैसे बाहर निकाला. इसके बाद पशुपति की गाड़ी सुरक्षा एस्कॉर्ट के साथ पटना (Patna) के लिए रवाना हो गई. हालांकि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है.

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस हाजीपुर के महनार में अपने समर्थक के घर श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद महनार से पटना जाने के दौरान रास्ते में ये हादसा हुआ. केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के चलते काफिले के बीच में साइकिल सवार नशे में धुत एक शराबी घुस गया. उसको बचाने के चक्कर में काफिले में चल रही एक गाड़ी के ड्राइवर अनबैलेंस हो पड़े. गाड़ी नीचे गड्ढे में उतर गई. गनीमत यह रहा कि शराबी केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के पिछले वाले गाड़ी के सामने आया.

जिला अध्यक्ष के गाड़ी के सामने अचानक आ गया शराबी

हादसे में क्षतिग्रस्त हुए गाड़ी के पीछे काफिले में शामिल 25 से ज्यादा गाड़ियों को पारसनाथ छोड़कर निकल गए. जो गाड़ी हादसे का शिकार हुई है वह लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार की है. मनोज कुमार ने कहा कि एक शराबी को बचाने के चक्कर में ऐसा हुआ. हम लोग पशुपति पारस के काफिले के साथ जा रहे थे. अचानक एक शराबी काफिले में घुस गया. इसके कारण ये घटना हुई है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

4 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

5 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

7 घंटे ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

24 घंटे ago