Bihar

7वीं के एग्जाम पेपर में कश्मीर को बताया अलग देश, नीतीश सरकार पर भड़की बीजेपी

बिहार के किशनगंज जिले में कक्षा 7 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के पेपर पर बवाल हो गया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा ली गई परीक्षा में कश्मीर को अलग देश बताकर सवाल पूछा गया। बीजेपी सीएम नीतीश कुमार पर भड़क गई। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल ने आरोप लगाए कि ये सब सीमांचल में ही क्यों हो रहा है। बिहार सरकार कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग नहीं मानती है।

दरअसल, प्रश्न पत्र में सवाल पूछा गया कि इन देशों के लोगों को क्या कहते हैं, जिसमें चीन, नेपाल, इंग्लैंड और भारत के साथ कश्मीर का विकल्प भी दिया गया है। यानी कि पेपर में कश्मीर को भारत से अलग एक दूसरा देश बताया गया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने इसे लेकर राज्य सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि पूरे सीमांचल क्षेत्र में हिंदी स्कूलों में शुक्रवार को बंदी करना और अब सातवीं कक्षा का यह प्रश्नपत्र, जो पूछता है कि नेपाल, चाइना, इंग्लैंड, हिंदुस्तान और कश्मीर में रहने वाले को क्या कहते हैं?

डॉ. जायसवाल ने मंगलवार को अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए आरोप लगाया कि प्रश्न ही बताता है कि बिहार सरकार के सरकारी पदाधिकारी और बिहार सरकार कश्मीर को भारत का अंग नहीं मानती है। इसका सबूत सातवीं कक्षा का बिहार शिक्षा परियोजना परिषद का प्रश्न पत्र है जो बच्चों के दिमाग में यह डालने का काम कर रहा है कि जिस प्रकार चीन, इंग्लैंड, भारत, नेपाल एक देश हैं वैसे ही कश्मीर भी एक राष्ट्र है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

3 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

3 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

3 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

10 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

10 घंटे ago