Bihar

बिहार: धनकुबेर JE के ठिकानों पर छापा, भारी मात्रा में कैश और ज्वेलरी मिले

निगरानी (Vigilance) की टीम ने पूर्णिया नगर निगम के कनीय अभियंता शिव शंकर सिंह के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. शुक्रवार की सुबह टीम पूर्णिया पहुंची. इसके साथ ही सहरसा में भी उनके मकान में छापेमारी के लिए टीम पहुंची है. पूर्णिया में शिव शंकर सिंह के आवास से भारी मात्रा में कैश और जेवरात मिले हैं. छापेमारी अभी भी जारी है. देर शाम तक यह सामने आ सकता है कि छापेमारी में क्या कुछ मिला है. छापेमारी में निगरानी की टीम में लगभग दर्जन भर सदस्य शामिल हैं. कनीय अभियंता की कोठी देख आपकी आंखें फटी रह जाएंगी.

करीब 20 वर्षों से पदस्थापित

निगरानी की मानें तो कनीय अभियंता के खिलाफ आय से करीब 1.5 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया गया है. न्यायालय से सर्च वारंट लेने के बाद यह छापेमारी आज की जा रही है. कहा जा रहा है कि करीब 20 वर्षों से नगर निगम में पदस्थापित शिव शंकर सिंह ने पूर्णिया, पटना व सहरसा में अकूत संपत्ति बना रखी है.

शुक्रवार की सुबह से ही पूर्णिया के शिवाजी कॉलोनी स्थित कनीय अभियंता शिव शंकर सिंह के आवास पर छापेमारी हो रही है. कहा जा रहा है कि यहां से भारी मात्रा में कैश और ज्वेलरी के साथ साथ अहम कागजात मिले हैं. हालांकि अभी निगरानी की ओर से कोई बयान नहीं आ सका है.

आलीशान मकान के साथ पटना में फ्लैट

जेई के अलग-अलग ठिकानों से अकूत संपत्ति का पता चला है. आधे दर्जन बैंक अकाउंट में 75 लाख रुपये जमा हैं. पटना में भी फ्लैट का पता चला है. पूर्णिया और सहरसा में आलीशान मकान है. इसके अलावा दो बैंक लॉकर मिला है जिसकी तलाशी ली जा रही है. आवास पर तीन चार पहिया वाहन मिला है. वहीं सहरसा में नया बाजार स्थित इंजीनियर शिव शंकर सिंह के मकान पर विजिलेंस की टीम छापेमारी कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

5 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

6 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

7 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

16 घंटे ago