Bihar

बिहार: जल्‍दी छोड़ो… नहीं तो दांत से काट लूंगी, ओ हेलो.. टच मत करना, अतिक्रमण हटाने के दौरान लड़की का हंगामा

पुलिस की वर्दी में ज्‍यादा नौटंकी कर रहे तो, हाथ छोड़ो नहीं तो दांत से काट लेंगे। भागलपुर में पुलिस व महिला के बीच जमकर हंगामा किया। दीपावली, कालीपूजा और छठ महापर्व के पूर्व खरीदारी को लेकर व्यस्त बाजार क्षेत्र में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस और निक‍िता के बीच खूब हाईवोल्‍टेज ड्रामा हुआ। पुलिस की सख्‍ती के कारण निकिता काफी गुस्‍से में आ गई। उसने कहा जल्‍दी मेरा हाथ छोड़ो। नहीं तो दांत से काट लूंगी। उन्‍होंने आगे कहा कि टच मत करना। कई बार पुलिस को हैलो करके संबोधित किया। निकिता का गुस्‍सा पुलिस अधिकारी व कर्मी सहित जिला प्रशासन के अफसर हतप्रभ हो गए।

जानकारी के अनुसार, खलीफाबाग चौक से स्टेशन रोड तक जाने वाले रास्ते में फुटकर दुकानदारों, कुछ स्थायी दुकानदारों की तरफ से सामने किये गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान फुटकर दुकानदारों से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। एसडीओ सदर धनंजय कुमार, यातायात डीएसपी प्रकाश कुमार, यातायात प्रभारी ब्रजेश कुमार पुलिस बल और नगर निगम कर्मियों के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे।

अतिक्रमण हटाते समय निकिता नामक युवती फुटकर दुकानदारों को हटाने का पुरजोर विरोध किया और मौजूद पदाधिकारियों से तल्ख लहजे में अपनी बातें रखने लगी। फुटकर दुकानों को हटाने के दौरान उसकी भी दुकान वहां से हटाया जाने लगा। जिसका वह विरोध करने लगी। उसे विरोध करते देख कई अन्य दुकानदार भी उसके सहयोग में आगे आ गए। कुछ देर के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई लेकिन पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों ने सख्ती दिखाई तो विरोध करने वाले शांत हो गए।

निकिता समेत वहां मौजूद फुटकर दुकानदारों का कहना था कि पूजा के मौके पर दुकान लगाए हैं। यह कौन सा अपराध हो गया। वर्षों से ऐसी दुकानें लगाई जाती रही है पूजा मौके पर। इधर अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध चालान काटने की भी कार्रवाई की गई। स्टेशन चौक पर भी मौजूद फुटकर दुकानदारों को हटाया गया। उस दौरान कर्मयोगियों की अस्थायी दुकानों को हटाया गया। उनके सामान भी उठा कर पुलिस ले गई। यातायात प्रभारी ब्रजेश कुमार ने मामले में कर्मयोगियों के शिष्टमंडल से मुलाकात बाद कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए जब्त सामान मुक्त कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

9 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

10 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

15 घंटे ago