Bihar

बिहार के इस गांव में नहीं जलाया जाता रावण का पुतला, मंदिर बनाकर करते हैं पूजा

बिहार के सीमावर्ती जिला किशनगंज में दशहरा के दिन रावण की पूजा की जाती है. इतना ही नहीं ग्रामीणों ने रावण का मंदिर भी यहां बनाकर रखा है. कोचाधामन प्रखंड के काशी बाड़ी गांव में स्थित इस मंदिर में रावण की पत्थर की मूर्ति स्थापित है. स्थापित मूर्ति में रावण के दस सिर बनाए गए हैं और हाथ में शिवलिंग भी है. ग्रामीणों द्वारा पूरे विधि-विधान से जैसे देवी-देवताओं की पूजा की जाती है. उसी तरह से लंकेश्‍वर की भी पूजा और आरती होती है.

किशनगंज जिले का इतिहास बहुत प्राचीन है. मालूम हो कि महाभारत कालीन इतिहास से जिले की पहचान होती है. 70% इस मुस्लिम बहुल जिले में लंकापति रावण की भी पूजा की जाती है. गौरतलब है कि विजयादशमी पर देश भर में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाते हैं. वहीं इस गांव में राक्षस राज की आरती की जाती है.

इस गांव में लेते हैं रावण का आशीर्वाद

इसी तरह से महाराष्ट्र के अकोला जिले के संगोला गांव में भी रावण की पूजा की जाती है. यहां के कई निवासियों का मानना है कि वे रावण के आशीर्वाद के कारण नौकरी करते हैं और अपनी आजीविका चलाने में सक्षम हैं और उनके गांव में शांति व खुशी राक्षस राज की वजह से है. स्थानीय लोगों का दावा है कि रावण को उसकी “बुद्धि और तपस्वी गुणों” के लिए पूजे जाने की परंपरा पिछले 300 वर्षों से गांव में चल रही है. गांव के केंद्र में 10 सिरों वाले रावण की एक लंबी काले पत्थर की मूर्ति है.

Avinash Roy

Recent Posts

अब शिक्षक सिखाएंगे छात्रों को सही खर्च, बचत और डिजिटल सुरक्षा के गुर

समस्तीपुर : डिजिटल युग में छात्रों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने की दिशा में…

3 घंटे ago

इधर भाजपा कर रही नए CM की तैयारी, उधर लोजपा से भी उठी चिराग पासवान की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी…

3 घंटे ago

14 मार्च को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन; राज्य के 30वें गवर्नर बनेंगे

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल के रूप…

4 घंटे ago

‘क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात

बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…

6 घंटे ago

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

10 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

16 घंटे ago