Bihar

बिहार में इंसानियत हुई शर्मसार, एक्सीडेंट के बाद सड़क पर पड़ा रहा शव, भीड़ लूटती रही टमाटर

बिहार के मुजफ्फरपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है. तेज रफ्तार पिक अप वैन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गयी. वहीं, पिक अप पानी भरे गढ्ढे में पलट गया. हालांकि घटना के बाद, ड्राइवर वहां से भाग निकला. घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी. बड़ी संख्या में लोग दुर्घटना स्थल पर जमा हो गए. मगर मदद के लिए नहीं, वहां टमाटर चुनने के लिए. दरअसल, जिस पिक अप वैन से टक्कर हुई थी, उसमें टमाटर ले जाया जा रहा था. संवेदनहीन लोग सड़क पर पड़े शव को उठाने के बजाए टमाटर चोरी कर रहे थे. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

घर के काम से जा रहा था मृतक

पुलिस के अनुसार ये पूरी घटना मनियारी थाना क्षेत्र के मदरसा चौक के पास हुई. लोगों ने बताया कि पिक अप वैन की रफ्तार काफी तेज थी. उसकी बाइक के साथ इतनी तेज टक्कर हुई कि बाइक सवार की मौत तुरंत हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के महंत मनियारी बिशुनपुर टोला निवासी अशोक ठाकुर के 45 वर्षीय पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है. वो घर के किसी जरूरी काम से जा रहा था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने पिक अप वैन को भी जब्त कर लिया है. इसके साथ ही, गाड़ी के नंबर से उसके मालिक और चालक का पता लगा रही है. साथ ही, आगे की कार्रवाई की जा रही है.

समस्तीपुर से टमाटर लेकर आ रही थी पिक अप वैन

घटना स्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि पिकअप वैन समस्तीपुर की तरफ से आ रही थी. जबकि बाइक सवार मुजफ्फरपुर की तरफ से जा रहा था. एक गाड़ी को ओवर टेक करने के चक्कर में पिक अप वैन ने बाइक सवार के काफी जोर से टक्कर मार दी. इसके बाद पिक अप अनियंत्रित होकर गढ्ढे में गिर गया. लोग घायल बाइक सवार की तरफ पहले दौड़े. इस बीच में पिक अप के ड्राइवर को मौका मिला और वो गाड़ी से निकलकर भाग गया. मृतक के परिवार के द्वारा दर्ज केस के आधार पर पुलिस जांच कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

22 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago