Bihar

बेतिया गो’लीकांड: 10 साल की उम्र से बदले की जल रही थी आग, मां को भगा ले गया था फुफेरा भाई इसीलिये मारी गो’ली

बिहार के बेतिया में अचानक एक गोलीकांड से सनसनी फैल गयी. योगापट्टी थाना क्षेत्र के गोलाघाट डुमरी के अहिरौली गांव में एक वार्ड सदस्य के घर पर गुरुवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी. हमलावर ने वार्ड सदस्य और उसके भाई को गोली मारी और भागने लगा. इस दौरान भागने के क्रम में उसने दो और लोगों को गोली मार दी. चारों जख्मी हैं. उधर हमलावर को ग्रामीणों ने घेरकर पीट दिया और किसी तरह पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लिया. हमलावर ने पुलिस को हैरान करने वाली हकीकत बताई है.

हमला के बाद गन्ने खेत में छिपा हमलावर

वार्ड सदस्य राजा बाबू के घर हमला करके भाग रहे अभियुक्त रंजीत पटेल ने जब खुद को घिरा महसूस किया तो फायरिंग करते हुए वो एक गन्ने के खेत में जा छिपा. इधर ग्रामीणों ने उसे चारो तरफ से घेर लिया. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो अभियुक्त को कब्जे में लिया और उसके हथियारों को अपने पास रखा. इसी बीच ग्रामीणों का गुस्सा अभियुक्त के ऊपर उतरा और पुलिस कस्टडी में ही उसे जमकर पीटा. किसी तरह पुलिस ने अभियुक्त को सुरक्षित निकाला.

हमले की वजह जानिये

पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया तो चौंकाने वाली हकीकत सामने आयी. पुलिस ने बताया कि हमला करने वाला रंजीत पटेल ने बदले में ये हमला किया. उसकी मां को करीब 10 साल पहले ही वार्ड सदस्य का भाई विजय पटेल भगा ले गया था. रंजीत पटेल और विजय पटेल दोनों आपस में ममेरे-फुफेरे भाई हैं. इस घटना के बाद रंजीत पटेल के पिता ने दूसरी शादी कर ली थी. इसी रंजिश को लेकर रंजीत ने अपने फूफेरे भाई पर हमला किया. उसे जान से मारने की नीयत से वो आया था.

पुलिस जांच जारी

बता दें कि इस घटना में वार्ड सदस्य राजा बाबू, विजय पटेल, सुधन मांझी और रुस्तम अंसारी जख्मी हुए हैं. पुलिस इस मामले की जांच में तह तक जाएगी. पुलिस इस घटना के बाद लगातार मौके पर कैंप कर रही.जिसकी जानकारी मीडिया को दी गयी. वहीं घायलों का इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

42 सेकंड ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

11 मिनट ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

24 मिनट ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

8 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

12 घंटे ago