Bihar

दिल्ली से दुबई 11,690 रु में जबकि दिल्ली से दरभंगा 21,420 रु में! केंद्र की उड़ान योजना पर बिहार के मंत्री का तंज

त्योहारी सीजन में नौकरी पेशा से जुड़े लोग और स्टूडेंट त्योहार मनाने के लिए अपने घर लौटते हैं। वक्त बचाने के लिए ये लोग फ्लाइट से घर जाना पसंद करते हैं। ऐसे में एयरलांइस कंपनियां भी मौके का फायदा उठाने में बिल्कुल भी नहीं चूक रही हैं। एयरलाइंस कंपनियों ने इस वक्त ढाई से तीन गुना का इजाफा किया है। इसी को लेकर बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार झा ने शनिवार (15 अक्टूबर, 2022) को केंद्र की उड़ान योजना पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली से दुबई 11,690 रुपये में जबकि दिल्ली से दरभंगा 21,420 रुपये में।

स्थिति ऐसी है कि विदेश जाने का किराया सस्ता है, लेकिन देश में ही एक राज्य से दूसरे राज्य जाना विदेश जाने के किराए से करीब दोगुना दाम चुकाना पड़ रहा है। देश की राजधानी नई दिल्ली से उत्तरी बिहार के शहर दरभंगा जाने के लिए यात्रियों को दुबई जाने के किराए से करीब दोगुना दाम चुकाने पड़ रहे हैं।

मंत्री संजय कुमार झा ने एयरलाइंस की उड़ान से संबंधित ट्विटर पर एक कॉपी शेयर करते हुए लिखा, ‘दीवाली से पहले दिल्ली से दरभंगा की नॉन स्टॉप फ्लाइट का टिकट 21,420 रुपये में, जबकि दिल्ली से दुबई की नॉन स्टॉप फ्लाइट का टिकट सिर्फ 11,690 रुपये में मिल रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि उड़ान स्कीम की यह कैसी उड़ान है?

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा- बिहार होने के नाते मुझे काफी दर्द है

बता दें, इससे पहले बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने भी एयरलाइंस की महंगी होती फ्लाइट को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि एक बिहारी होने के नाते मुझे काफी दर्द है कि जहां तीन से चार हजार रुपए किराया होता था। छठ और दीवाली आते ही एयरलाइंस को लगता है कि बिहारियों को लूटने का यह मौका आ गया है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की धार्मिक भावना है, इन पर्वों पर वो अपने घर को जरूर जाएंगे।

बीजेपी नेता ने कहा कि जहां 3-4 हजार किराया होता था। वहीं 17-20 हजार रुपये हवाई जहाज का किराया हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर किराया बढ़ा दिया जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत सरकार ऐसे मौकों पर अलग से ट्रेन चलाती है, वो तो किराया नहीं बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट एयरलाइंस को अगर गुडबिल कमानी है तो त्योहार के वक्त में फ्लाइट बढ़ाइए न कि किराया बढ़ाइए।

Avinash Roy

Recent Posts

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

2 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

4 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

15 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

16 घंटे ago

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

20 घंटे ago