Bihar

‘हमें अखिलेश को आगे बढ़ाना है’, मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बिहार के CM नीतीश कुमार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लोग लगातार सैफई पहुंच रहे हैं. इस क्रम में बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्वांचल के बाहुबली एमएलसी बृजेश सिंह सैफई पहुंचे. यहां दोनों ने अखिलेश यादव से मुलाकात की. इसके बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि मुलायम सिंह का न रहना यूपी के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए नुकसान है. हम सब काफी दुखद हैं.

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि सब लोग मिल कर चलें, लेकिन अभी ये बात करना सही नहीं, अभी ये दुख की घड़ी है. हमने पहले भी कोशिश की थी सबको जोड़ने की, हम चाहते हैं ज्यादा ज्यादा लोग एकजुट हो सके. यूपी और बिहार कोई अलग चीज नहीं, हम एक साथ हैं. जब पार्टी जनता दल थी, तब तो हम उत्तर प्रदेश के प्रभारी रहे थे. हमारा यूपी में आना जाना लगा रहता था और आते ही रहते हैं. हमारा यूपी से नाता है. हम सब एक साथ हो जाएंगे, तब विकास होगा.

वहीं चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश के रिश्ते पर नीतीश कुमार ने कहा कि ये अलग मामला है. ये बिलकुल अलग और डिफरेंट चीज है. अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रहे हैं. हमें उन्हें आगे प्रमोट (बढ़ाना) करना है.

नेताजी से कई यादें जुड़ी हैं- बृजेश सिंह

पूर्वांचल के बाहुबली नेता और एमएलसी बृजेश सिंह ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने कहा कि यहां मेरा आना कोई राजनीतिक मसला नहीं, केवल नेताजी को श्रद्धांजलि देने आया था. उनसे कई यादें जुड़ी हैं. अखिलेश यादव से मिला, उन्हे सहानुभूति दी.

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुआ निधन 

बता दें कि मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की उम्र में 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था, जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर को सोमवार को गुरुग्राम से उनके पैतृक गांव सैफई ले जाया गया था. यहां उनके अंतिम संस्कार में रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव समेत कई दलों के नेता व मंत्री शामिल हुए थे.

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

40 मिनट ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

11 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

11 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

12 घंटे ago