बिहार के नालंदा के हिलसा उपकारा का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उपकारा के कुछ कैदी बड़े आराम से बैठकर गांजा पीते दिखे रहे हैं। यही नहीं ग्रुप बनाकर कैदी ताश खेलते भी देखे जा रहे हैं।
ताश, चिलम और मोबाइल के साथ दिखे कैदी
स्थानीय उपकारा में बंद कैदियों के द्वारा ताश खेलने, मोबाइल रखने एवं गांजा पीने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो की पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन की पोल खुल गई है। इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि आखिर जेल के अंदर ये सब कैसे हो रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
बताया जाता है कि हिलसा उपकारा जब जब कुछ बदमाशों को दूसरे जेल में स्थानांतरण करने के बाद इस तरह के मामला प्रकाश में आता है। सीसीटीवी कैमरे गेट के बाहर एवं जेल के अंदर भी मौजूद है। लेकिन इसके बावजूद भी वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे कैदी जेल के अंदर मोबाइल, ताश और चिलम लेकर बैठे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
वीडियो वायरल होने के बाद छापेमारी
वीडियो के वायरल होने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण मुरारी प्रसाद अनुमंडल अधिकारी सुधीर कुमार अंचलाधिकारी सोनू सिंह थानाध्यक्ष गुलाम सरवर समेत कई पुलिस पदाधिकारी जेल के अंदर शनिवार को देर शाम में छापामारी अभियान चलाया। हालांकि छापामारी अभियान के तहत कोई गैर कानूनी सामान बरामद नहीं किया गया है। वायरल वीडियो के मामले में जब अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। अगर वीडियो सही होगा तो अनुसंधान कर जेल प्रशासन पर कार्रवाई की जाएगी।
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…