Bihar

बिहार: होटल में बैठकर दलाली की मोटी रकम लेते RPF इंस्पेक्टर सहित चार को CBI ने दबोचा, नोकझोंक और हाथापाई भी हुई

बिहार के सिवान में सीबीआइ की टीम ने बुधवार दोपहर सिवान रेलवे जंक्शन पर पदस्थापित आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव, हेड कांस्टेबल प्रियरंजन सहित चार लोगों को शहर के एक होटल से गिरफ्तार किया। टिकट दलाल से रुपये का लेनदेन करते हुए वे चारों पकड़े गए।

सीबीआइ टीम के साथ हुई नोकझोंक

सीबीआइ टीम और आरपीएफ इंस्पेक्टर के बीच नोकझोंक और हाथापाई भी हुई। सीबीआइ ने आरपीएफ पोस्ट को सील करते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर के कक्ष की गहनता से जांच की। इंस्पेक्टर के आफिस, हेड कांस्टेबल कुमार प्रियरंजन के कार्यालय के एक-एक सामान की जांच हुई। सूचना पर आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट भी जांच के लिए पहुंचे।

रिपोर्ट दबाकर जमानत कर देते थे आसान

आरपीएफ इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल दुर्गेश प्रसाद और चालक तरवारा मोड़ स्थित एक होटल में पहुंचे। वहां पहले से कुछ लोग उपस्थित थे। उन लोगों की बात होने लगी। दोपहर के भोजन में पके मांस का आर्डर दिया गया। उसी बीच कमरे में उपस्थित एक व्यक्ति ने आरपीएफ इंस्पेक्टर को कुछ रुपये दिए। जैसे ही खाने का सामान आया, इसके साथ ही सीबीआइ की टीम ने छापेमारी कर दी और आरपीएफ इंस्पेक्टर के पाकेट से रुपये बरामद कर लिए। सूत्रों के अनुसार, आरपीएफ इंस्पेक्टर टिकट दलालों के मामले में संबंधित रिपोर्ट दबाकर रख लेते थे। इस कारण दलालों को जमानत मिल जाती थी। इसी को लेकर लेनदेन हो रहा था।

टिकट दलाली मामले में लेने देने को लेकर चल रही थी डील

आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव को सीबीआइ द्वारा पकड़ने जाने के बाद जिला से लेकर वाराणसी तक चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। रेलवे के वाराणसी मंडल में निचले क्रम से लेकर वरीय तक इस बात की चर्चा करते रहे। वहीं आरपीएफ पोस्ट के पदाधिकारी की मानें तो किसी टिकट दलाली का केस दर्ज था। इस मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव डील करने के लिए बात कर रहे थे। इस में अभी रुपये का लेनदेन हो ही रहा था तभी उनको सीबीआई ने दबोच लिया। छापेमारी की सूचना मिलने पर सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ छपरा अमित गुंजन भी सिवान जंक्शन पहुंच गए। वे जैसे ही इंस्पेक्टर कार्यालय में पहुंचे तो सीबीआइ ने उनसे बात कर जांच करने हवाला देते हुए उन्हें बाहर जाने को कहा। इसके बाद सहायक सुरक्षा आयुक्त बाहर आ गए। बारी-बारी से एक-एक सामानों की जांच टीम कर रही थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

3 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

15 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

15 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

16 घंटे ago