Bihar

बुलेट से टकराई हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, यात्रियों में मची अफरातफरी; चालक गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

गया कोडरमा रेल प्रखंड के पहाड़पुर- गुरपा रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार की देर रात को बड़ा हादसा होने से बच गया। अवैध तरीके से रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन आ गई और बाइक सवार अपनी बुलेट गाड़ी को ट्रैक पर ही छोड़कर भागा। बुलेट और राजधानी एक्सप्रेस की जोरदार टक्कर से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में बैठे यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। टक्कर के बाद ट्रेन 20 मिनट तक रुकी रही। स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन का परिचालन फिर से किया जा सका।

कोडरमा रेलवे आरक्षी बल ने करवाई करते हुए क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया। आरपीएफ ने बाइक सवार को गिरफ्त्तार कर लिया है। बाइक सवार से पूछताछ की जा रही है। मंगलवार की देर रात की घटना के बाद ट्रैक की निगरानी में तैनात रेलकर्मी सतर्क हो गए हैं। हालांकि बाइक सवार पूर्ण रूप से सुरक्षित है।

आरपीएफ की पूछताछ में बाइक सवार ने बताया कि मंगलवार की रात ट्रैक पार करते समय ट्रेन आ गई जिससे वो बाइक से उत्तर कर दूर भाग गया। जिसके बाद ट्रेन और बुलेट बाइक में टक्कर हो गयी। बाइक सवार ने बताया कि स्थानीय लोग और वो खुद कई बार इस तरीके से ट्रैक पार करता था। RPF सूत्रों ने बताया कि बाइक जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में तैनात रेलकर्मियों को सतर्क कर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

11 मिनट ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

23 मिनट ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

8 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

21 घंटे ago