Bihar

बिहार उपचुनाव: BJP ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, गोपालगंज से कुसुम देवी तो मोकामा से लड़ेंगी सोनम देवी

बिहार में दो सीटों पर उपचुनाव होने वाला है. मोकामा और गोपालगंज में विधानसभा चुनाव होने वाला है. इसको लेकर चुनाव आयोग ने तिथि की भी घोषणा कर दी है. वहीं, उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों के नामों का घोषणा कर दी है.

दोनों सीटों पर बीजेपी ने घोषणा की उम्मीदवारों के नाम

बीजेपी ने गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से कुसुम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, मोकामा से सोनम देवी को टिकट देने का ऐलान किया है. इसकी पार्टी ने घोषणा कर दी है. साथ ही पार्टी की अधिसूचना में ओड़िशा के एक सीट के लिए भी उम्मीदवार के नाम है.

ललन सिंह पत्नी है सोनम देवी

बता दें कि जेडीयू नेता ललन सिंह (Lalan Singh resign) ने शनिवार को पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप दिया.ललन सिंह पिछले तीन बार बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ मोकामा विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं. हालांकि वे कभी भी जीत नहीं पाए हैं. उन्हीं की पत्नी सोनम सिंह हैं. जो इस बार मोकामा से बीजेपी की सीट से चुनाव लड़ेंगी. वहीं, कहा जा रहा है कि महागठबंधन से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी वहां से चुनाव लड़ सकती हैं.

सुभाष सिंह की पत्नी हैं कुसुम देवी

गोपालगंज विधानसभा से सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी चुनाव लड़ेंगी. कुछ दिन पहले बीजेपी विधायक सुभाष सिंह का निधन हो गया था. 59 साल के सुभाष सिंह ने दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली थी. इसके बाद इस सीट पर चुनाव होना वाला था. अब बीजेपी ने इस सीट से सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है.

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

2 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

3 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

3 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

4 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

14 घंटे ago