Bihar

बिहार: बिल जमा नहीं किया तो काट दी बिजली, गुस्साए लोगों ने JE की पिटाई के बाद लूट ली सोने की चेन और कैश

बिहार के दरभंगा में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कमतौल के बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर की पिटाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वारयल वीडियो के संबंध में बताया जा रहा है कि बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ कमतौल बाजार में छापेमारी अभियान से लौटने के क्रम में गुस्साए लोगों ने जूनियर इंजीनियर की पिटाई कर दी।

इस मामले में बिजली विभाग के जूनियर इंजिनियर के आवेदन पर 9 नामजद एवं 10 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसकी पुष्टि कमतौल थाना अध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने भी की है। कनीय विद्युत अभियंता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार बीते 18 अक्टूबर को अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ राजस्व वसूली को लेकर विद्युत बकायेदारों के खिलाफ छापेमारी अभियान और बिजली सप्लाई काटने की कार्रवाई कमतौल बाजार में की गई थी।

अभियान चलाने के बाद अधिकारी निकल गए और बिजली विभाग के जूनियर इंजिनियर रास्ते में एक फ्रेंचाइजी के यहां रुक कर अन्य विभागीय कार्यों की योजना बनाने लगे। इसी दौरान 9 नामजद और उनके द्वारा बुलाए गए लगभग 10 अज्ञात लोगों ने वहां आकर उनको जाति सूचक गाली दी और बुरी तरह पिटाई कर दी।

वहीं, जेई ने लगभग एक लाख रुपए मूल्य के सोने की चेन गायब होने एवं उक्त फ्रेंचाइजी की दिन भर की उपभोक्ताओं से वसूली गई राजस्व लगभग ₹53060 लूट लेने का आरोप लगाया है।साथ ही अन्य विभागीय दस्तावेज नष्ट कर देने का आरोप लगाया है। बहरहाल कमतौल थाना की पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

3 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

4 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

5 घंटे ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

22 घंटे ago