Bihar

बिहटा में SP पर फायरिंग कर फरार हुए बालू माफिया, तीन महिलाओं को किया गया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पटना: बालू के वर्चस्व को लेकर गुरुवार को बिहटा थाने के अमनाबाद में दो पक्षों में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मनेर, बिहटा व भोजपुर में कई ठिकानों पर छापेमारी कर आधा दर्जन लोगों को पकड़ा है. वहीं, अमनाबाद में बालू माफिया श्री राय के घर पर छापेमारी करने गयी पुलिस पर फायरिंग की गयी. इसमें सिटी एसपी राजेश कुमार और दानापुर एएसपी अभिनव धिमान बाल-बाल बच गये.

बचकर भाग निकला श्रीराय व उसके दो बेटे

छापेमारी करने गयी पुलिस पर फायरिंग करते हुए श्रीराय व उसके दो बेटे निकल भागे. हालांकि पुलिस ने श्री राय, बेटे प्रवीण व नवीन कुमार की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. इधर, खनन मंत्री रामानंद यादव, विधायक गोपाल रविदास और संदीप सौरभ ने ग्रामीणों से मुलाकात की. वहीं, घटना के अगले दिन उन लोगों के परिजन सामने आये, जो गायब हैं. मनेर के शत्रुघ्न राय और लालदेव राय के परिजनों का कहना है कि गोलीबारी के समय ये दोनों वहीं थे और नहीं लौटे हैं.

अगस्त में भी हुई थी झड़प

बीते अगस्त में बिहटा के अमनाबाद में ही दोनों गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी. जिसमें 15 पोकलेन मशीनें फूंक दी गयी थी. मनेर से लेकर कोइलवर तक का दियारा इलाका बेहद दुर्गम है और इसका लाभ बालू माफियाओं को मिलता है.

गिरोह के पास AK-47 जैसे हथियार

काले कारोबार की कहानी घने अंधेरे रात में अधिक लिखी जाती है. क्योंकि पुलिस भी रात में यहां आने से परहेज करते हैं. बुधवार को हुई गोलीबारी में जितने खोखे मिले उससे ये मालूम होता है कि इन गिरोह के पास AK-47 जैसे हथियार भी हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

2 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

3 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

4 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

4 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

5 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

5 घंटे ago