Bihar

बिहार में शारीरिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया अगले माह से होगी शुरू, योग्य अभ्यर्थी जल्द करा लें ये काम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

पटना. प्रदेश के मध्य स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों की भर्ती की कवायद अगले माह शुरू होने जा रही है. प्रदेश के स्कूलों में छह हजार से अधिक पद खाली हैं. पहले चरण की शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में दो हजार से कम ही पद भरे जा सके थे. दरअसल, तब शारीरिक शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा पास अभ्यर्थियों की संख्या केवल 3523 ही थी. विभागीय जानकारों के मुताबिक शारीरिक शिक्षकों के खाली पदों के लिए एक बार फिर आवेदन मंगाये जायेंगे. शिक्षा विभाग इसकी तैयारी कर चुका है. उम्मीद है कि अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में अथवा नवंबर प्रथम सप्ताह में इसका शेड्यूल जारी हो जायेगा.

अधिकतर जिलों में खाली रह गये पद

जानकारी हो कि मई में पहले चरण के शारीरिक शिक्षकों की खत्म हुई प्रक्रिया में उत्तरी बिहार के अधिकतर जिलों में खाली रह गये हैं. कुछ जिले तो ऐसे हैं, जहां शारीरिक शिक्षकों ने आवेदन ही नहीं किये. इससे रिक्तियां जस-की- तस रह गयी हैं. सर्वाधिक शारीरिक शिक्षकों की भर्ती आरा, बक्सर, रोहतास, कैमूर, और अन्य दक्षिण-पश्चिमी बिहार के जिलों में हुई है.

शेष क्षेत्र में इक्का- दुक्का ही शारीरिक शिक्षक मिले. पहले चरण में उम्मीद जतायी जा रही थी कि पात्रता परीक्षा पास सभी को नियुक्ति मिल जायेगी. यह देखते हुए कि कुल पात्र अभ्यर्थियों से दोगुना से अधिक रिक्तियां जारी की गयी थीं. काउंसेलिंग के बाद करीब दो हजार ही नौकरी पा सके, क्योंकि अधिकतर अभ्यर्थियों ने केवल आसानी से पहुंच वाले इलाकों के लिए आवेदन किये.

इन बातों का रखें ख्याल

इस तरह अब भी छह हजार से अधिक पद रिक्त रह गये हैं, जिनके लिए एक बार फिर आवेदन मांगे जा रहे हैं. इतने पदों के लिए पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करीब 1200-1500 के बीच अभ्यर्थी ही आवेदन की कतार में होंगे. अन्य पदों के लिए पात्रता परीक्षा कराने पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है. हालांकि इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है. बिहार के सरकारी मध्य विद्यालयों में 8386 शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशक के पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया हाल ही में खत्म हुई है. ऐसे स्कूलों में ही शारीरिक शिक्षक नियुक्त किये जाने हैं, जहां 100 से अधिक विद्यार्थी नामांकित हों.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

6 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

7 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

8 घंटे ago