Bihar

बिहार में फिर नाव हादसा, गंगा नदी में जेपी सेतू के पिलर से टकराई बालू लदी बोट; 5 लोग लापता

बिहार की राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र में जेपी सेतु पुल के पिलर संख्या 12 से टकराकर बालू से लदी एक नाव गंगा नदी में डूब गई। मनेर से आ रही नाव पर 13 मजदूर सवार थे। दुर्घटना के बाद 2 लोग तैर कर बाहर निकल गए। जबकि 6 लोगों को छठ घाट की सफाई कर रहे लोगों ने स्टीमर की मदद से बचा लिया गया। 5 लोग फिलहाल लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

लापता लोगों की पहचान भगवान सिंह पिता भुवनेश्वर सिंह, कैलाश राय पिता सूरज राय, भूलेटन राय पिता रामबालक राय, धर्मेंद्र राय पिता भंगी राय और पप्पू राय पिता मुनि राय के रूप में हुई है। सभी मनेर के गांव महीनावा बगीचा के रहने वाले हैं। यह हादसा रविवार सुबह करीब 8 बडे हुआ। गत बुधवार को भी दीघा पुल के पिलर से टकराकर एक नाव पलट गई थी। इस नाव में सवार 9 लोगों को बचा लिया गया था। जबकि 2 लोग अब भी लापता हैं।

कटिहार नाव हादसे में हुई थी 7 की मौत

16 अक्टूबर को कटिहार जिले में भी बड़ा नाव हादसा हुआ था। ब्रांडी नदी में नाव डूबने के बाद 7 लोगों की मौत हो घई थी। जबकि तीन ने तैरकर अपनी जान बचा ली थी।

बता दें कि पूर्वी चंपारण जिले में भी एक हफ्ते पहले गंडक नदी में छोटी नाव डूबने से एक महिला की मौत हो गई थी। जबकि 9 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया था। सभी लोग नाव में सवार होकर काम पर जा रहे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

4 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

5 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

5 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

12 घंटे ago