Bihar

बिहार में फिर गोलीबारी, अंधाधुंध फायरिंग से दहला बेतिया; 4 जख्मी

बिहार में एक बार फिर अंधाधुंध फायरिंग का मामला सामने आया है। पश्चिम चंपारण जिले के मुख्यालय बेतिया से 20 किलोमीटर दूर योगापट्टी थाना इलाके के गोलाघाट डुमरी अहिरौली गांव में गुरुवार सुबह अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। फायरिंग में वार्ड सदस्य सहित चार लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने एक अपराधी को पिस्टल सहित पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है।

योगापट्टी पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है। घायलों में डुमरी पंचायत के वार्ड सदस्य राजा बाबू पटेल, उनके भाई विजय कुमार पटेल, ग्रामीण सुधन मांझी व रुस्तम मियां जख्मी हुए हैं। राजा बाबू पटेल को गले मे गोली लगी है।

अस्पताल में राजा बाबू पटेल ने बताया कि वे अपने भाइयों के साथ घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक से एक अपराधी आया। उसने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। अपराधी ने उनको निशाना बना फायरिंग कर दी। गोली उनके गले में लग गई। इसे देख लोग उसे पकड़ने दौड़े तो अपराधी ने ग्रामीणों पर भी तीन फायरिंग की। जिससे अन्य लोगों को भी गोली लग गई।

ग्रामीणों ने बताया कि अपराधी के भागने के बाद लोगों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। तब वह सरेह में चला गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उसे चारों तरफ से घेर लिया। लेकिन डर के मारे उसके करीब कोई नहीं जा रहा था। बाद में काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

इधर इस घटना में अन्य अपराधियों के शामिल होने की आशंका पर ग्रामीण गन्ने के खेत को घेरे हुए हैं। ग्रामीण गन्ने के खेत में अपराधियों की खोजबीन कर रहे हैं। एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय ने बताया कि अपराधी द्वारा फायरिंग करने की सूचना मिली है। वे स्वयं घटनास्थल पर जा रहे है। योगापट्टी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

38 मिनट ago

यूजीसी नियम लागू कराने पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत्त; 7 हिरासत में

बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…

1 घंटा ago

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

3 घंटे ago

बिहार सरकार ने चार IPS और दो BPS अधिकारियों का किया तबादला, 2 जिलों के एसपी भी बदले गए

बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…

3 घंटे ago

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

7 घंटे ago