Bihar

बिहार में गुलाबी ठंड की दस्तक, शाम होते ही गिरने लगा तापमान, जानें छठ तक मौसम का मिजाज

बिहार में मौसम ने अपना मिजाज अब बदलना शुरु कर दिया है. दिवाली संपन्न होते ही अब गुलाबी ठंड ने अब दस्तक दे दी है. वहीं छठ पर्व तक मौसम का मिजाज कैसा रहेगा, इसकी जानकारी भी अब पूर्वानुमान के रुप में सामने आ गयी है. मानसून की विदाई पूरी तरह से हो गयी. वहीं बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान का असर दिवाली के दिन भी बिहार के कई हिस्सों में दिखा और तेज हवा व हल्की बारिश हुई. लेकिन अब लोग ठंड का स्वागत करने तैयार हैं.

देर शाम से तापमान में गिरावट शुरू

मौसम ने अब तेजी से करवट लेनी शुरू कर दी है. तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है. पटना समेत प्रदेश भर में पछुआ व उत्तर पछुआ का प्रवाह बनने लगा है. मौसम विभाग की ओर से ये पूर्वानुमान किया गया है कि अब छठ पर्व के दौरान हल्की ठंड का एहसास किया जा सकेगा. बता दें कि मौसम का मिजाज अब बदला तो लोग पतले चादर व कंबल निकालना शुरू कर दिये हैं. दिन में धूप के कारण ठंड का एहसास नहीं होता है लेकिन देर शाम से तापमान में गिरावट शुरू हो जाती है.

आने वाले दिनों में मौसम का पूर्वानुमान

दिवाली के बाद अब रात में लोग गुलाबी ठंड महसूस करने लगे हैं. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आगे चलकर इसबार कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है. आने वाले दिनों में मौसम का रुख तेजी से बदल सकता है और ओस संग कोहरे का दौर शुरू हो सकता है. पछुआ व उत्तर पछुआ हवा के प्रवाह के कारण अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रह सकता है. इसके बाद रात के तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट हो सकती है.

बदलते मौसम ने लोगों के सेहत पर भी असर डाला

बता दें कि बदलते मौसम ने लोगों के सेहत पर भी असर डाला है. लोग सर्दी-खांसी व बुखार से ग्रसित होने लगे हैं. अस्पतालों में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने लगी है. खासकर अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. उनकी तकलीफ ठंड में अधिक हो जाती है. वायरल फीवर और जोड़ों के दर्द की शिकायत वाले मरीजों की भी परेशानी बढ़ी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

20 मिनट ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

40 मिनट ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

6 घंटे ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

13 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago