Bihar

बिहार में डेंगू का कहर: अकेले पटना में एक दिन में 351 नए मरीज मिले, ब्लड बैंकों को किया अलर्ट

बिहार में डेंगू के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को प्रदेश में डेंगू के 419 नए मरीजों की पहचान की गई। इनमें से मात्र 13 पीड़ित मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जानकारी दी कि राज्य में इस वर्ष अब तक डेंगू के 3568 नए केस मिल चुके हैं।

पटना के बाद नालंदा का नंबर

बुधवार को जिलों से आई रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि अकेले पटना जिले में बुधवार को डेंगू के 351 नए मरीज मिले हैं। दूसरे नंबर पर नालंदा जिला रहा जहां बुधवार को 18 नए मरीज मिले। इसके अलावा पूर्वी चंपारण जिले में 12, नवादा में नौ, सिवान में पांच, औरंगाबाद में चार, मुजफ्फरपुर में तीन, बेगूसराय में दो, गया में दो, गोपालगंज में दो, दरभंगा, जहानाबाद, लखीसराय, पूर्णिया, सारण, शेखपुरा मेेंं एक-एक जबकि वैशाली जिले में दो डेंगू मरीज पाए गए।

50-50 बेड आरक्षित करने को कहा

विभाग ने पुष्टि की कि सभी जिलों में मेडिकल कालेज अस्पतालों को डेंगू के मरीजों के लिए कम से कम 50-50 बेड आरक्षित करने को कहा गया है। इसके अलावा जिला अस्पतालों को 30-30 व अन्य अस्पतालों को पांच से दस बेड के डेंगू वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरी ओर ब्लड बैंकों को अलर्ट किया है और निर्देश दिए गए हैं कि जिन्हें प्लाज्मा या रक्त की आवश्यकता है उन्हें तत्काल इसकी आपूर्ति सुनिश्चित करें।

एंटी लार्वा का छिड़काव कर रही टीम

बता दे कि डेंगू के मामलों को बढ़ते देख स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। पटना में प्रकोप को कम करने के लिए मंगलवार को एंटी लार्वा छिड़काव के लिए नगर निगम की 87 टीमें निकलीं। प्रत्येक वार्ड में एक-एक टीम गई। 12 विशेष टीमें भी निकाली गईं। दोपहर एक बजे एक साथ सभी अंचल से एंटी लार्वा की टीम को रवाना किया गया। प्रतिदिन ये टीम अपने अपने वार्डों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करेंगी। आमजनों की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए भी स्पेशल टीम की व्यवस्था की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

4 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

4 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

5 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

9 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

10 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

12 घंटे ago