Bihar

बिहार में बड़ा हादसा: जहाज से कटकर 45 भैंसों और दो आदमी की मौत, रक्त से लाल हुई गंगा की धारा

बिहार में भागलपुर के बड़ी खंजरपुर स्थित मठ घाट में रविवार को 60 मवेशियों के साथ बहकर आठ चरवाहा जहाज के भीतर चला गए। गंगा में चल रही ड्रेजिंग मशीन (जहाज) में मवेशी फंस गए और इसके पंखों की चपेट में आकर कट गए। 40-42 भैंस के कटकर मारे जाने की सूचना है। किसी तरह जान बचाकर 6 चरवाहा बाहर निकल गए, जबकि दो लोग लापता हैं। एसडीआरएफ की टीम दोनों व्यक्ति को तलाश कर रही है।

दोपहर एक बजे बड़ी खंजरपुर के अधिक यादव अपने पुत्र प्रदीप के साथ, कुप्पाघाट के जितेंद्र यादव, बड़ी खंजरपुर निवासी लखन यादव, मायागंज निवासी दशरथ यादव अपने 15 वर्षीय पुत्र चंदन के साथ, कुप्पाघाट निवासी विजय यादव, धीरज यादव और मायागंज के रहने वाले कारू यादव अपने-अपने भैंस को लेकर मठ घाट पहुंचे। प्रदीप यादव, कारू यादव, मोहन यादव उर्फ सिकंदर यादव, धीरज यादव, 10 वर्षीय पियूष यादव, चंदन यादव समेत आठ चरवाहा भैस के साथ गंगा में उतरे और मवेशियों को चराने के लिए शंकरपुर दियारा की ओर ले जाने लगे। शंकरपुर दियारा ले जाने के क्रम में चार ड्रेजिंग जहाज खंजरपुर घाट से गुजर रहा था। इसी बीच पानी के तेज धार मवेशी सहित चरवाहे बहा ले गई। 60 मवेशियों के साथ सभी आठ चरवाहे भी जहाज के भीतर चले गए।

जहाज से कटकर 40-42 मवेशियों की मौत हो गई। चंदन, मोहन, प्रदीप, पीयूष, धीरज सहित छह लोगों ने किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल गए। 55 वर्षीय सिकंदर और कारू नहीं निकल पाए। दोनों लापता हैं। जानकारी होते ही आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। सूचना मिलने पर बरारी, तिलकामांझी और जोगसर थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। बाद में एसडीएम धनंजय कुमार भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि पानी के तेज बहाव होने के कारण यह घटना हुई। लगभग तीन दर्जन मवेशियों के जहाज से कटकर मौत होने और दो लोगों के लापता होने की जानकारी मिली है। बचाव और राहत कार्य चल रहा है। इसके लिए एसडीआरएफ की टीम लगी हुई है। 19 मृत भैंस को इंग्लिश फरका के पास देखा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

3 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

4 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

4 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

5 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

5 घंटे ago