Bihar

बिहार में आज से न्यूनतम मजदूरी दर लागू, सात से 11 रुपये तक की हुई वृद्धि

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में आज से नयी न्यूनतम मजदूरी दर लागू हो गया है. नयी संशोधित दर में सात से 11 रुपये तक की वृद्धि की गयी है. परिवर्तनशील महंगाई भत्ता के तहत मजदूरों को इस वृद्धि का लाभ दिया गया है. इस वृद्धि के तहत अब अकुशल कोटि के मजदूरों को कम से कम 373 रुपये रोजाना मिलेंगे. श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम की सहमति के बाद विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गयी है. सरकार के इस आदेश का लाभ राज्य के तीन करोड़ कामगारों को होगा.

बैठक में लिया गया निर्णय

बढ़ी हुई मजदूरी दर एक अक्तूबर से लागू होगी. इसके तहत अकुशल श्रेणी के मजदूरों को 366 रुपये रोजाना में सात रुपये वृद्धि की गयी है. वहीं, इस कोटि के कामगारों को 373 रुपये रोजाना मिलेंगे. अर्ध कुशल कोटि में काम करने वाले कामगारों को 380 रुपये रोजाना में आठ रुपये की वृद्धि की गयी. इस तरह अर्ध कुशल कामगारों को अब 388 रुपये रोजाना तो कुशल श्रमिकों को 463 रुपये रोजाना में नौ रुपये वृद्धि करते हुए 472 रुपये मिलेंगे.

वहीं अति कुशल श्रमिकों को 566 रुपये रोजाना में 11 रुपये वृद्धि करते हुए 577 रुपये दिये जायेंगे जबकि लिपिकिय या पर्यवेक्षकीय काम करने वाले कामगारों को 10478 रुपये महीना के बदले 210 रुपये वृद्धि करते हुए 10 हजार 688 रुपये महीना दिये जायेंगे. गौरतलब है कि सितंबर में ही श्रमिकों को दी जाने वाली न्यूनतम मजदूरी दर में वृद्धि की गयी थी. न्यूनतम मजदूरी दर में पुनरीक्षण के कारण पांच साल के अंतराल में 48 रुपये से लेकर 74 रुपये तक की वृद्धि हो गयी थी. यह वृद्धि व अप्रैल व अक्तूबर में होने वाली सामान्य वृद्धि से अलग थी.

लागू हुई नयी मजदूरी दर :
  • अकुशल कामगारों की मजदूरी 366 रुपये रोजाना से बढ़कर 373 रुपये हो गई
  • अर्धकुशल कामगारों की मजदूरी 380 रुपया से बढ़कर 388 रुपया
  • कुशल कामगारों की मजदूरी 463 रुपया से बढ़कर 472 रुपया
  • अतिकुशल कामगारों की मजदूरी 566 रुपया से बढ़कर 577 रुपया
  • लिपिकिय कामगारों की मजदूरी 10478 रुपया मासिक से बढ़कर 10688 रुपया मासिक

Avinash Roy

Recent Posts

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

1 घंटा ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

1 घंटा ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

1 घंटा ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

7 घंटे ago