Bihar

बिहार में 10101 अमीन, कानूनगो, लिपिक और एएसओ भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू

बिहार सरकारी नौकरी को लेकर बड़ी खबर। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (डीएलआरएस) के अंतर्गत बंदोबस्त पदाधिकारी (एएसओ), कानूनगो, अमीन और लिपिक के कुल 10,101 पदों पर भर्ती (अधिसूचना सं. 05/2022, 06/2022, 07/2022 और 08/2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 21 अक्टूबर से शुरू हो गई है।

इनमें से एएसओ के 355, कानूनगो के 758, अमीन के 8244 और क्लर्क के 744 पद हैं। इन पदों के अनुसार निर्धारित योग्यता रखने वाले आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, online.bih.nic.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 16 नवंबर 2022 (रात 11.59 बजे तक) निर्धारित की गई है।

बिहार DLRS 10,101 अमीन, कानूनगो, लिपिक और एएसओ भर्ती 2022 अधिसूचना लिंक

बिहार DLRS 10,101 अमीन, कानूनगो, लिपिक और एएसओ भर्ती 2022 आवेदन लिंक

Bihar DLRS Recruitment 2022: संविदा के आधार पर भर्ती

बिहार सरकार के भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के अंतर्गत विज्ञापित 10 हजार के अधिक पदों के लिए भर्ती संविदा के आधार पर की जानी है। इन पदों के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया से चयनति उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद निर्धारित मानदेय प्रतिमाह दिया जाएगा। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (एएसओ) के लिए मानदेय 59,000 रुपये, कानूनगो के लिए 36,000, अमीन के लिए 31,000 और लिपिक के लिए 25,000 रुपये है।

आवेदन से पहले जानें योग्यता

बिहार डीएलआरएस भर्ती 2022 अधिसूचना के मुताबिक, एएससओ के लिए सिविल इंजीनिरिंग में स्नातक व दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। कानूनगो व अमीन के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा जरूरी है, लेकिन कानूनगों के लिए दो वर्ष का अनुभव भी चाहिए। वहीं, क्लर्क पदों के लिए स्नातक डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। एएसओ के लिए आयु सीमा 21 से 37 वर्ष, कानूनगो व अमीन के लिए 18 से 37 वर्ष और क्लर्क के लिए 21 से 40 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

5 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

6 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

7 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

13 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

13 घंटे ago