Bihar

बिहार में दुर्गा पूजा और निकाय चुनाव के दौरान माहौल बिगड़ने की आशंका, खुफिया विभाग का अलर्ट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में दुर्गा पूजा, दशहरा और नगर निकाय चुनाव के दौरान माहौल बिगड़ने की आशंका है। खुफिया विभाग के इनपुट के आधार पर बिहार पुलिस चौकस हो गई है। विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक त्योहार और चुनाव के बीच सूबे में असमाजिक तत्व माहौल बिगाड़ सकते हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों के अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने और चौकसी बढ़ाने के के निर्देश दिए हैं। हालांकि, पुलिस मुख्यालय का कहना है कि यह सामान्य अलर्ट है।

पूरे बिहार में दुर्गा पूजा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) के अलावा दंगा निरोधक बल और महिला बटालियन की 1880 कर्मियों की भी तैनाती रहेगी। वहीं, पांच जिलों में रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की एक-एक कंपनी की तैनात की गई है। प्रशिक्षु पुलिस अफसरों को भी दुर्गापूजा पर फील्ड में उतारा गया है। वे 1 से 5 अक्टूबर तक जिलों में व्यवहारिक प्रशिक्षण पर रहेंगे।

बता दें कि बिहार में दुर्गा पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में सभी माता मंदिरों और शक्तिपीठों पर भारी भीड़ उमड़ती है। यही माहौल दशहरे पर भी रहता है। इसके बाद सभी शहरों में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

16 मिनट ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

8 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

14 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

15 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

15 घंटे ago