Bihar

बेवफा निकला सुमित, तो उसके घर पर धरना देने लगी नंदनी, बोली- इसके लिए पहले पति को छोड़ दिया और ये…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

भागलपुर जिले के घोघा थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मचारी टोला गांव में बेवफा प्रेमी से धोखा खाई प्रेमिका धरने पर बैठ गई है। शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे अचानक प्रेमिका नंदनी कुमारी अपना हक मांगने प्रेमी सुमित के घर पर घुस गई। मांग में सिंदूर और साड़ी पहने नंदनी को सुमित ने पहचानने से इंकार कर दिया। इस मामले को सुन लोग हैरान हो उठे। उधर नंदनी प्रेमी के घर की दहलीज पर धरना देने लगी।

इससे पहले गुस्साए प्रेमी सुमित के पिता कुमोद मंडल ने लडकी (प्रेमिका) को बलपूर्वक घर से बाहर कर दिया। प्रेमी के घर मे घुसने की जिद्द पर अड़ी रही, कहती रही सुमित मुझे धोखा नहीं दे सकता, सुमित के बिना मैं नही रह सकती, मैं जान दे दूंगी लेकिन यहीं रहूंगी। अब यही मेरा ससुराल है। मेरी अर्थी यहीं से उठेगी। सुमित के कारण हीं मैने अपने पहले पति को छोड़ दिया अब सुमित ही मेरा पति है।

क्या है मामला

लड़की की मां कविता देवी के अनुसार लड़की (प्रेमिका) की शादी सबौर थाना क्षेत्र मसाढ़ू गांव में मुकेश मंडल नाम के लड़के से तीन साल पहले हुई है। शादी के कुछ महिनों बाद ममलखा काली मेला के दौरान दोनों की आंखे चार हुई। फोन कॉल का सिलसिला चला। प्रेमिका नंदनी कहती हैं कि ब्रह्मचारी टोला स्थित घर पर कई बार मुझे लाकर रखा, जहां हम दोनो पति-पत्नि के रूप में एक-दूसरे के करीब रहे। हम दोनों ने घोघा के ब्रह्मचारी कुटीया मंदिर में एक वर्ष पूर्व शादी भी है।

लड़के की हरकत से परेशान लड़के के गांव वाले लड़के के खिलाफ होकर विरोध प्रकट कर रहे हैं। उनके अनुसार प्रेमिका नंदनी को इंसाफ मिलना चाहिए। लड़की को पत्नी के रूप में लड़के घर में घुसने दिया जाए। ग्रामीणों का पहल पर सुबह 7 बजे से 2:30 बजे तक जब लडकी भूखे प्यासे धरने पर बैठी रही तो ग्रामीणों ने इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाकर लड़की को समझा-बुझाकर धरने पर से उठाया। लड़की भी ग्रामीणों की बात मानकर धरने से उठ गई। ग्रामीणों ने ग्राम सरपंच के पास जाने और पुलिस को सूचित करने की सलाह दी। देर शाम तक कोई निर्णय नही हुआ था। लड़की नंदनी सबौर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव की रहने वाली है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

21 मिनट ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

5 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

7 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

14 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

15 घंटे ago