Bihar

‘बेचारे DGP दो महीने में रिटायर होने वाले हैं..’, नीतीश कुमार ने फर्जी फोन कॉल मामले में क्या कहा, जानें

बिहार के डीजीपी एस के सिंघल (Bihar DGP) को फ्रॉड अभिषेक अग्रवाल के द्वारा चीफ जस्टिस बनकर कॉल करने के मामले ने अब सियासी रंग पकड़ लिया है. भाजपा ने बिहार के डीजीपी एस के सिंघल को निशाने पर लिया. वहीं अब इस मामले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है जिसमें उन्होंने डीजीपी का बचाव किया है. इस पूरे मामले पर सीएम ने जांच की बात भी कही है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस पूरे मामले की जांच चल रही है. डीजीपी को लेकर उन्होंने कहा कि बेचारे दो महीने में रिटायर करने वाले हैं. वो बढ़िया ही काम कर रहे हैं. अब किसी ने दूसरे के नाम से फोन कर दिया. इसका खुलासा भी जांच में हुआ.

जालसाज का दावा

बता दें कि बिहार के डीजीपी पर भाजपा ने तब निशाना साधा जब फर्जी जज बनकर आइपीएस आदित्य कुमार की पैरवी करने वाले अभिषेक अग्रवाल ने ये कहा कि डीजीपी भी उसके झांसे में आ गये थे. कई बार डीजीपी ने कॉल बैक तक किया. वहीं गया के पूर्व एसएसपी के केस को भी हटा दिया.

भाजपा का हमला तो डीजीपी ने तोड़ी चुप्पी

बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बिहार के डीजीपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जब डीजीपी एक फ्रॉड के झांसे में आ सकते हैं तो आम पुलिस फोर्स की क्या हालत होगी. उन्होंने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाये. इसके जवाब में डीजीपी सिंघल ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि ये मामला बेहद पेंचिदा है. वो राजनीतिक बयानों पर कुछ नहीं कहेंगे लेकिन समय के साथ बहुत कुछ सामने आना बाकि है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

7 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

8 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

9 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

15 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

15 घंटे ago