Bihar

फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी पाने वाले बर्खास्त अमीन व कानूनगो को किया जायेगा गिरफ्तार,DGP को भेजा गया पत्र

फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी पाने वाले बर्खास्त अमीन व कानूनगो को गिरफ्तार किया जायेगा. भू अभिलेख के निदेशक जय सिंह ने मंगलवार को बर्खास्त अमीन व कानूनगो पर कार्रवाई और राशि वसूली के लिए बिहार पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखा है.

प्रमाणपत्रों की जांच की तो गड़बड़ी सामने आई थी

बिहार में विशेष भूमि सर्वेक्षण और बंदोबस्त कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में संविदा पर अमीन,कानूनगो और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति वर्ष 2020 और 2021 की गयी थी. राजस्व और भूमि सुधार विभाग की तरफ से जब बहाल कर्मियों के प्रमाणपत्रों की जांच की तो गड़बड़ी सामने आ गयी थी. अमीन बहाली में कई अभ्यर्थियों ने ऐसे संस्थानों से सिविल इंजीनियरिंग में डप्लिोमा का सर्टिफिकेट दियें हैं, जहां इस कोर्स की पढ़ाई तक नहीं होती है. जांच के बाद फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी पाने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाया गया था.

फर्जी सर्टिफिकेट वालों की गिरफ्तारी और वसूली के लिए पत्र

पत्र में लिखा गया है कि अररिया, मुंगेर, बांका, कटिहार, जमुई, पश्चिम चंपारण, किशनगंज, अरवल, सीतामढ़ी, खगड़िया, मधुबनी पूर्वी चंपारण, बेगूसराय, जहानाबाद, शेखपुरा, पूर्णिया, सुपौल, शिवहर, लखीसराय, नालंदा, मधेपुरा, सहरसा और सीवान में मुकदमें दर्ज है. इन जिलों के एसएसपी व एसपी को बर्खास्त कर्मियों की गिरफ्तारी व वसूली करने का आदेश दिया जाये.

राजस्व विभाग में 9746 पदों पर होना है बहाली

वहीं, बता दें कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य में जमीन के दूसरे चरण का सर्वे कराने के लिए विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, अमीन और सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों के 9746 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए विभागीय वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 16 नवंबर तक मांगे गये हैं. इसके तहत विशेष सर्वेक्षण अमीन के 8244 पदों पर बहाली होनी है. दो साल के लिए संविदा पर होने वाली इस बहाली की खास बात यह है कि रिक्तियों के मुकाबले तीन गुना लोगों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जायेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

9 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

10 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

21 घंटे ago