आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस शुक्रवार को हादसे का शिकार होते-होते बच गई. ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाई और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा लिया. रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे मजदूरों ने ट्रेन को रफ्तार से आता देख पोल को ट्रैक पर छोड़ दिया और वहां से भाग गए. पटरी पर पोल (रेल लाइन का गटर) को देख ट्रेन का चालक भी घबरा गया. घटना मोतिहारी के कुंवरपुर चिंतामनपुर रेलवे हॉल्ट पर हुई है.
इधर, अचानक ट्रेन के रोके जाने पर यात्रियों में अफरातफरी मच गई. गाड़ी रुकने के बाद ट्रेन से यात्री उतर गए. इस दौरान देखा कि लोट का पोल पटरी के बीच में पड़ा है और सप्तक्रांति के इंजन के आगे फंसा है.
इस घटना के बाद रेलवे के कर्मियों में हड़कंप मच गया. कुंवरपुर हॉल्ट के पास रेलवे पटरियों के दोहरीकरण का काम चल रहा है. ट्रैक पर मजदूर काम कर रहे थे. एक बड़ा पोल (रेलवे पटरी का गटर) को मजदूरों द्वारा पार करवाया जा रहा था. उसी समय सप्तक्रांति एक्स्प्रेस ट्रेन वहां पहुंच गई. इस दौरान मजदूर पोल को छोड़कर भाग गए.
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…
बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…
समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…