Bihar

बिहार में भारी पैमाने पर IAS-IPS अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

बिहार में भारी पैमाने पर आईएएस-आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. गृह विभाग ने मंगलवार की शाम 11 आईपीएस अफसरों का एक साथ तबादला कर दिया. बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के साथ ट्रैफिक आईजी रहे एमआर नायक को मगध क्षेत्र, गया का नया आईजी बनाया गया है, वहीं गया के आइजी रहे विनय कुमार को नई जिम्मेवारी सौंपी गई है. आईजी पुलिस मुख्यालय की नई जिम्मेदारी उनको दी गई है. इसके अलावा वो बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के आईजी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

अभी तक आईजी मुख्यालय के पद पर रहे गणेश कुमार को तकनीकी सेवाएं एवं वायरलेस में आईजी का पद दिया गया है, इसके साथ ही वह आईजी आधुनिकीकरण के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. आईजी आधुनिकीकरण रहीं केएस अनुपम को गृह विभाग में नया दायित्व सौंपते हुये विशेष सचिव बनाया गया है. अभी तक विशेष सचिव की जिम्मेदारी आईपीएस विकास वैभव संभाल रहे थे. आईजी विकास वैभव को अब आईजी सह अपर महासमादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अ​ग्निशाम सेवा का दायित्व सौंपा गया है.

दयाशंकर के निलंबन के बाद खाली पड़े पद पर जमालपुर रेल एसपी आमिर जावेद को पू​र्णिया का नया एसपी बनाया गया है. पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (क्यू) निलेश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-पांच का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है. उधर कटिहार रेल एसपी संजय भारती को जमालपुर रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार मिला है.

वैशाली एएसपी शुभांक मिश्रा को फारबिसगंज का एसडीपीओ बनाया गया है. रोहतास के एएसपी के रामदास को गया के शेरघाटी का एसडीपीओ, गया की एएसपी स्वीटी सहरावत को औरंगाबाद सदर एसडीपीओ, मुजफ्फरपुर के एएसपी सरथ आर एस को मोतिहारी के चकिया का एसडीपीओ और दरभंगा के एएसपी विक्रम सिहाग को रजौली का नया एसडीपीओ बनाया गया है. गृह विभाग द्वारा जो अधिसूचना जारी की गई हैं उसमें बिहार पुलिस सेवा के पांच पदाधिकारियों का भी तबादला किया है.

शेरघाटी के एसडीपीओ रहे प्रवेंद्र भारती अब पटना के नये ट्रैफिक डीएसपी बनाये गये हैं. मोतिहारी के चकिया के एसडीपीओ संजय कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14, जबकि फारबिसगंज के एसडीपीओ रामपुकार सिंह को पुलिस मुख्यालय पटना, संजय कुमार पांडेय को रजौली एसडीपीओ से सीआइडी जबकि गौतम शरण ओमी को औरंगाबाद सदर एसडीपीओ से विशेष शाखा के डीएसपी का दायित्व सौंपा गया है. इसके अलावा आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. कुल 12 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, साथ ही बिहार प्रशासनिक सेवा के 25 अधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

19 मिनट ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

9 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

9 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

10 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

11 घंटे ago