प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी को धमकी देने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी बिहार के दरभंगा जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र से हुई है. गिरफ्तार युवक राकेश कुमार मिश्रा को मुम्बई पुलिस ने दरभंगा पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक को मुंबई पुलिस ने अपने साथ लेकर निकल गई, जहां पूछताछ होगी.
दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया की यूवक का नाम रकेश कुमार मिश्रा है और वह पहली नजर में देखने से मानसिक रूप से बीमार भी लगता है. मुम्बई पुलिस गिरफ्तार उसे अपने साथ ले गयी है. आगे की कार्यवाही मुम्बई पुलिस को ही करना है.
बताया जा रहा है कि मनीगाछी के ब्रह्मपुरा गांव निवासी सुनील कुमार मिश्र के पुत्र राकेश कुमार मिश्र को मुंबई पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. बुधवार शाम 4 बजे के आसपास सादी वर्दी में पुलिस राकेश के घर पहुंच गई. उस समय घर का मुख्य दरवाजा बंद था. पुलिस ने दरवाजा खटखटाया, जिसे आरोपी राकेश ने घर का दरवाजा खोला.
पुलिस ने राकेश के मोबाइल पर कॉल किया. कॉल राकेश ने रिसीव किया और राकेश को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया. गौरतलब है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने बुधवार को सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को फोन किया और अस्पताल को उड़ाने की धमकी दी था. फोन करने वाले ने मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी भी दी.
मुंबई पुलिस ने कहा था, ‘आज (बुधवार) दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया जिसमें फोन करने वाले ने अस्पताल को उड़ाने की धमकी दी और अंबानी परिवार के कुछ सदस्यों के नाम पर धमकी दी.’ पुलिस ने डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में एफआईर दर्ज की थी.
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…