Bihar

खराब सड़क के चलते हुआ एक्सीडेंट तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार! जानें नितिन गडकरी का प्लान

भारत में हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटना में मारे जाते हैं। बहुत बार गलती चालक की होती है तो कई बार खराब सड़क इंजीनियरिंग के कारण भी सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसी ही एक घटना हाल ही में नजर आई, जिसमें सेवलाइफ फाउंडेशन के सीईओ ने बताया कि खराब ब्रिज के डिजाइन और सीट बेल्ट नहीं लगाने की वजह से टाटा के पूर्व CEO साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत हुई।

इस कमी को दूर करने के लिए परिवहन विभाग ने तेजी से नए नियमों को लाना शुरू कर दिया है। पीछे की सीट पर सीट बेल्ट को लगाना तो पहले ही अनिवार्य कर दिया गया था। अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) खराब सड़क इंजीनियरिंग कार्यों पर लगाम लगाने की तैयारी कर रही है। NHAI के मुताबिक, खराब सड़क इंजीनियरिंग से होने वाली किसी भी गंभीर दुर्घटनाओं के लिए अधिकारियों को उत्तरदायी ठहराया जाएगा।

NHAI ने अपने सर्कुलर में कहा है कि NHAI/IE/AE के कुछ प्रतिनिधि अपना काम ईमानदारी से नहीं कर रहे हैं और बिना काम पूरा हुए ही प्रोविजनल सर्टिफिकेट जारी कर दे रहे हैं। केवल रोड मार्किंग, रोड साइनेज और क्रैश बैरियर के अंतिम उपचार जैसे सुरक्षा फीचर्स को देखते हुए इन सर्टिफिकेट्स को जारी किया जा रहा है। इस वजह से इन सड़कों पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा से तो समझौता हो ही रहा है। साथ ही NHAI का नाम भी खराब हो रहा है। इस कारण NHAI ने इस बात को गंभीरता से लिया है।

पंच लिस्ट के तहत बनाए गए नए नियम में राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा कार्य के सभी कामों को पूरा होने के बाद ही प्रोविजनल सर्टिफिकेट जारी किया जा सकता है। साथ ही अगर ये सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया और उसके बाद सड़क इंजीनियरिंग में कमी पाई गई तो क्षेत्रीय अधिकारी, परियोजना निदेशक और इंजीनियर होने वाली गंभीर दुर्घटनाओं के लिए उत्तरदायी होंगे।

बता दें कि हाल ही में, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारत में होने वाली कुछ सड़क दुर्घटनाओं को दोषपूर्ण परियोजना रिपोर्टों के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि राजमार्गों और अन्य सड़कों के निर्माण के लिए रिपोर्ट तैयार करने के लिए कंपनियों को उचित ट्रेनिंग की जरूरत है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

4 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

5 घंटे ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

5 घंटे ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

10 घंटे ago