Bihar

फिर आधी रात में अचानक पीएमसीएच पहुंच गए तेजस्वी यादव, व्यवस्था देख हुए हैरान

बिहार में बढ़ते डेंगू (Dengue) के कहर के बीच उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) अचानक गुरुवार की रात पीएमसीएच (PMCH) पहुंचे. तेजस्वी यादव ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की. उनका हालचाल जाना. इस दौरान तेजस्वी यादव ने पूरे अस्पताल का निरीक्षण भी किया. डेंगू को लेकर डॉक्टर से सारी जानकारी ली. तेजस्वी यादव ने पीएमसीएच के स्वास्थ्य कर्मियों की क्लास भी लगाई. उन्होंने कहा कि अस्पताल में दवा की उपलब्धि बहुत कम है. मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा. इस मामले में जांच करेंगे. अगर कोई गलत पाया गया तो उनके खिलाफ एक्शन लेंगे.

मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा

तेजस्वी यादव स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव प्रत्यय अमृत के साथ औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे. इसके बाद तेजस्वी यादव बोले कि जो भी समस्या है उसका समाधान किया जाएगा. हम जब तक जमीन पर नहीं उतरेंगे तब तक जमीनी स्थिति नहीं पता चलेगी. पहले ही कहा था कि अस्पताल में मरीजों को तमाम तरह की सुविधा मुहैया कराई जाए. स्वास्थ्य कर्मियों को तमाम निर्देश भी दिए गए थे.

इसके बावजूद अभी अस्पताल में बहुत सी समस्याओं का पता चला. उन्होंने कहा कि अस्पताल में ड्यूटी के दौरान मरीजों के साथ डॉक्टर और नर्स द्वारा अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा. नर्सों को कोई नहीं देख रहा. यहां दवा की सबसे बड़ी समस्या है. दवा लोगों को बाहर से लानी पड़ रही. हालांकि इस मामले में डॉ को तमाम निर्देश दिए गए हैं. जो भी गलत पाया जाएगा उनके खिलाफ जांच होगी.

विभाग के अधिकारियों को दिए थे दिशा-निर्देश

बता दें कि सरकारी अस्पतालों की विशेष व्यवस्था देखने तेजस्वी पीएमसीएच पहुंचे थे. वहीं गुरुवार को डेंगू की रोकथाम के लिए तेजस्वी ने समीक्षा बैठक की थी. सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी थी. लिखा था कि विभाग के अधिकारियों को तमाम दिशा-निर्देश दिए हैं. स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है. नगर विकास एवं आवास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा कचरा प्रबंधन, एन्टी लार्वा फॉगिंग तथा जांच कर निरंतर इलाज किया जा रहा है. अस्पतालों में जांच और बेड की संख्या बढ़ाई गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

5 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

10 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

22 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

23 घंटे ago