Bihar

बिहार: पांच पुलिस वाले गिरफ्तार, बेउर जेल में गांजा और मोबाइल मामले में हुई बड़ी कार्रवाई; कैदी वाहन में किया था ‘खेल’

जेल में अपराधियों को इसलिए डाला जाता है कि उन्‍हें दंडित किया जा सके, साथ ही उन्‍हें सुधार के लिए मौका दिया जा सके। लेकिन बिहार की सबसे वीआइपी जेल में बंद अपराधियों को नशे का सामान, मोबाइल सहित वैसी चीज मिल रही है, जो कानूनन वर्जित है। अपराधियों को इन चीजों की सुविधा देने में पुलिस की अहम भूमिका है। यह बात सामने आने पर पटना में एक पुलिस अधिकारी और चार सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, बेउर जेल के बंदियों के झोला से मादक पदार्थ, मोबाइल सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया था। इस मामले में ही एक पुलिस पदाधिकारी और चार सिपाही गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार लोगों पर इन कैदियों को पेशी के लिए कोर्ट में ले जाने और फिर वापस जेल में लाकर छोड़ने की जवाबदेही थी।

इन सभी को किया गया गिरफ्तार 

मिली जानकारी के अनुसार, नवीन पुलिस केन्द्र के सहायक अवर निरीक्षक राम किशोर, डीपीसी हंसराज तिवारी, सिपाही राजीव कुमार, हवलदार छविनाथ सिंह और सिपाही विकाश कुमार भारती को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। बेउर जेल में यह मामला नया नहीं है। यहां पहले भी अक्‍सर मोबाइल और नशे का सामान कैदी वार्ड तक मिलता रहा है।

 जेल गेट पर जब्‍त किया गया था सामान 

शुक्रवार को पटना सिटी से कुछ बंदी न्यायालय में उपस्थापन के बाद बेऊर जेल पहुंचे थे। इस दौरान बंदियों के पास एक थैले में भारी मात्रा में मोबाइल छुपाकर जेल के अंदर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने जेल गेट पर ही वाहन चेकिंग के दौरान मोबाइल जब्त कर लिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

5 मिनट ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

9 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

9 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

10 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

16 घंटे ago