Bihar

दिवाली के जश्न को फीका करेगा सितरंग चक्रवाती तूफान, बिहार के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट

एक तरफ बिहार समेत देशभर में दिवाली की धूम मची हुई है, वहीं दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान सक्रिय हो गया है। सितरंग चक्रवात के असर से बिहार के कुछ जिलों में भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को पश्चिम बंगाल और झारखंड से सटे बिहार के 12 जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में दिवाली का जश्न फीका पड़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में सक्रिय तूफान सितरंग का असर बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में नजर आएगा। इसके प्रभाव से बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई सहित 12 जिलों में रुक-रुककर 48 घंटे तक लगातार बारिश होने का अनुमान है। मौसम का असर तापमान पर भी दिखेगा। हालांकि राजधानी पटना समेत आसपास के इलाकों में दिवाली पर मौसम साफ रहेगा।

दिवाली के बाद बढ़ेगी ठंड

बिहार में दिवाली के बाद हवा में ठंडक और बढ़ने के आसारह हैं। आने वाले दिनों में तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। पटना में दीपावली से छठ तक तापमान में चार डिग्री तक गिरावट होने के आसार हैं। यहां बीते पांच दिनों में दिन का तापमान 31 तो रात का 20 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

8 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

9 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

21 घंटे ago